नैनीताल / हल्द्वानी : सारथी फाउंडेशन समिति की टीम ने गरीब परिवारों संग मिठाई बांट उनके साथ मनाई दीपावली ।

आज दिनांक 30 अक्टूबर को सारथी फाउंडेशन समिति की अध्यक्षा श्रीमती सुमित्रा प्रसाद के नेतृत्व में सारथी फाउंडेशन समिति की टीम ने गरीब परिवारों मैं दीपावली का सामान एवं मिठाई बांट कर उनके साथ दीपावली मनाई।
इस अवसर पर सारथी की अध्यक्षा ने कहा कि सारथी की टीम द्वारा यह निर्णय लिया गया की हम जिस तरह से लगातार गरीबों की मदद कर रहे है उसी तरीके से हमें गरीबों के साथ दिवाली भी माननी चाहिए तब जाकर आज सभी सारथी परिवार के सदस्यों ने गरीबों के घरों में जाकर दीपावली का सामान एवं मिठाई वितरित की अध्यक्ष द्वारा सभी सदस्यों को उनकी सोच एवं सहयोग के लिए बधाई एवं धन्यवाद दिया गया।
आज के इस वितरण कार्यक्रम में संस्था के संयोजक नवीन पंत,महामंत्री मदन मोहन जोशी,समन्वयक दिशांत टंडन,ज्ञानेंद्र जोशी,सलाहकार जाकिर हुसैन,महिला संगठन अध्यक्ष दीप्ती चुफाल,महामंत्री प्रेमलता पाठक,युवा महानगर अध्यक्ष केतन जायसवाल,प्रेमा जोशी,विभाग प्रमुख गिरीश चंद्र लोहनी आदि उपस्थित रहे।

और पढ़े  केदारनाथ: बर्फ की सफेद चादर में सजा बाबा केदार का धाम, बर्फबारी के बीच भी दर्शन कर रहे श्रद्धालु
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…