आम जनता और नेताओं के चुनाव नतीजों पर जश्न मनाने पर चुनाव आयोग की रोक .

Spread the love

नई दिल्‍ली : ।चुनाव आयोग ने नतीजों के दिन और बाद में किसी भी प्रकार के जश्न मनाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसा आदेश कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लिया गया है।

चुनाव आयोग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि 2 मई को किसी भी तरह के जश्न और जीत के बाद निकालने वाले प्रदर्शन इत्यादि पर रोक रहेगी। साथ ही रिटर्निंग अफसर से जीत के सर्टिफिकेट लेने के लिए उम्मीदवार या उसके किसी प्रतिनिधि के साथ 2 से ज्यादा लोगों के जाने पर भी रोक रहेगी।

पांच राज्यों में मतदान होने के बाद अब 2 मई को नतीजे आने हैं। केवल पश्चिम बंगाल में ही आठवें व अंतिम चरण का मतदान बाकी है। दूसरी ओर करोना के लगातार मामले बढ़ रहे हैं। जिन्हें देखते हुए आयोग ने पिछले दिनों पश्चिम बंगाल में चुनाव रैलियों पर प्रतिबंध लगा दिया था।

आयोग पहले ही 2 मई को पांच राज्यों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में होने वाली मतों की गिनती को लेकर दिशा निर्देश जारी कर चुका है। अब आयोग ने इसमें और अधिक सख्ती की है


Spread the love
और पढ़े  दिल्ली यूनिवर्सिटी के वीसी योगेश सिंह का कार्यकाल बढ़ा, पहली बार किसी कुलपति को मिला दूसरा मौका
  • Related Posts

    इंस्टाग्राम- इंस्टा पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े विज्ञापनों को लेकर केंद्र सख्त, मेटा को जारी किया नोटिस

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र सरकार ने इंस्टाग्राम पर पेड विज्ञापनों के जरिए बच्चों के यौन शोषण और दुर्व्यवहार से जुड़े कंटेंट (सीएसईएएम) को लेकर मेटा को सख्त नोटिस जारी किया है।…


    Spread the love

    दिल्ली के सरकारी स्कूलों में होगी 10000 शिक्षकों की भर्ती, पूरी व्यवस्था में बदलाव की कवायद

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली सरकार सरकारी स्कूलों में वर्षों से चली आ रही शिक्षकों की कमी दूर करने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि करीब 10…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *