PM मोदी ने NDA सांसदों के साथ लहराया तिरंगा,संसद परिसर में झारखंड मुद्दे पर सत्ता पक्ष का प्रदर्शन

Spread the love

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल की बैठक ‘मंगल मिलन’ मंगलवार को संसद पुस्तकालय भवन (पीएलबी) में हुई। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मंत्रियों और सांसदों के साथ तिरंगा लहराया। उधर, संसद परिसर में झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन के मुद्दे पर एनडीए के सांसदों ने प्रदर्शन किया।

 

मंगल मिलन’ बैठक का मकसद क्या है?
‘मंगल मिलन’ बैठक वास्तव में एनडीए संसदीय दल की साप्ताहिक रणनीति बैठक का बदला हुआ नाम है। इसका मकसद रचनात्मक चर्चा को बढ़ावा देना और गठबंधन के सहयोगियों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखना है।

 

संसद सत्र के दौरान रोजाना सदन की रणनीति तैयार करने और अलग-अलग दलों के बीच सहमति बनाने के अलावा, ‘मंगल मिलन’ बैठक एनडीए के सहयोगी दलों के साथ समन्वय बढ़ाने का माध्यम भी है।

 

यह बैठक एनडीए सांसदों की बहस में भागीदारी बढ़ाने और प्रमुख सहयोगी दलों के नेताओं को बोलने का समय और जिम्मेदारी तय करने में मदद करती है। इसमें शिवसेना, एलजेपी, टीडीपी, जेडीयू और अन्य क्षेत्रीय दलों के सहयोगी नेता शामिल होते हैं।


Spread the love
और पढ़े  2 दिन, एक सस्पेंस...क्या फिर चौंकाएगी सरकार?: एफसीआरए बिल बुधवार को, सोमवार-मंगलवार का एजेंडा साफ नहीं
  • Related Posts

    Market Update: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,500 से नीचे पहुंचा

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। बाजार खुलने के साथ ही प्रमुख सूचकांक लाल निशान से नीचे चले गए। सेंसेक्स 300 से अधिक…


    Spread the love

    कोयला आवंटन मामले में मनमोहन बेदाग: सोनिया गांधी बोलीं- सबसे प्रभावशाली पीएम के तौर पर याद रखेगा इतिहास

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट दी। इस पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने मंगलवार को…


    Spread the love