आप गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में किया प्रदर्शन..

Spread the love

उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है और भाजपा विधायक के नोएडा के बंगले में सेक्स रैकेट पकड़ा गया है जो कि बहुत ही घृणित कार्य है जिन लोगो के कंधे में यह जिम्मेदारी है कि समाज मे साफ-सुथरा, भयमुक्त स्वच्छ वातावरण रहे। बहन-बेटियां सुरक्षित रहे और यदि यही लोग अराजकता एवं समाज के वातावरण को दूषित करेंगे तो यह तो बहुत ही निंदनीय है इसकी जितनी भी भर्त्सना की जाय वह कम है।

ये बाते आम आदमी पार्टी गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में प्रदर्शन के दौरान कही। आज आप आदमी पार्टी गौतमबुद्ध नगर इकाई ने जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय नोएडा में प्रदर्शन किया व उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

जिला महासचिव व पार्टी प्रवक्ता संजीव निगम ने कहा कि आम आदमी पार्टी राज्यपाल के माध्यम से मांग करती है कि इस सेक्स रैकेट चलवाने वाले विधायक की निष्पक्षता से जांच कराई जाए और पता किया जाए कि इस प्रकार के और कहाँ-कहाँ इनके द्वारा सेक्स रैकेट चलवाये जा रहे है इस घृणित कार्य मे लिप्त विधायक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।योगी जी इस विधायक की फोटो चौराहे पर लगवाए व इसकी सम्पत्ति को कुर्क कराए क्योंकि योगी जी का गलत कार्य करने वालो को सबक देने का यही तरीका है

इस प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालो में जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल चेंची,नोएडा अध्यक्ष एडवोकेट प्रशांत रावत व उपाध्यक्ष तरुण तंवर, एवं गौरव अवाना,नोएडा महासचिव प्रवीण धीमान, जेवर अध्यक्ष मुकेश प्रधान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिलदार अंसारी, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राहुल सेठ श्रमिक विकास संगठन के जिलाध्यक्ष रामजी पांडे,महिला प्रकोष्ठ की जिला महासचिव गीता क्षेत्रीय स्वर्णकार, अनिता चौधरी, जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र तोमर व हर्षित श्रीवास्तव,पंकज अवाना, पंडित अमित भारद्वाज, सोमेश्वर तोमर,प्रीति नागर, सरताज अंसारी,सुमित सोनी, राजीव कुमार, आदि मौजूद रहे।

और पढ़े  अयोध्या- रामजन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी संत थे महंत विश्वनाथ दास शास्त्री की 11वीं पुण्यतिथि पर संत समाज ने किया भावपूर्ण स्मरण

संजीव निगम
प्रवक्ता
आम आदमी पार्टी
गौतमबुद्ध नगर


Spread the love
  • Related Posts

    मौसम UP का: पूरा प्रदेश बरसात की चपेट में, आज इन 29 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में मंगलवार को पूर्वी यूपी और कुछ दक्षिणी जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली। माैसम विभाग का कहना है यूपी में मानसून की सक्रियता फिलहाल 27…


    Spread the love

    UP कैबिनेट: बुजुर्ग महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल, पढ़ें..

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में 24 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना को भी मंजूरी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *