समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 48वा जन्मदिन निषाद समाज के लोगो ने बड़ी धूमधाम से मनाया.

समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 48 वा जन्मदिन गुप्तार घाट के निषाद बस्ती में बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें समाजवादी पार्टी के नेता राहुल यादव के नेतृत्व में निषाद बस्ती में केक काटकर मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमाकांत सिंह रहे। गोताखोर व समाजसेवी युवा नेता भगवानदीन निषाद व समाजवादी पार्टी के राहुल यादव,के साथ समाजवादी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओ ने निषाद समाज के लोगो के साथ केक काटा व बच्चो को कॉपी, किताब,पेन, बाट कर शिक्षा में रुचि रखने की बात कही। वही समाजवादी पार्टी से पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमाकांत सिंह ने बताया कि आज हम लोगो ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 48वा जन्मदिन मनाया है।और कहा कि आने वाले 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और अखलेश यादव मुख्यमंत्री बनेगे और जनता व प्रदेश का विकास होगा। वही युवा नेता भगवान दींन निषाद ने भी निषाद बस्ती में अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया और बच्चो को टॉफी व बिस्कुट बाटा और अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाते हुये कहा कि निषाद समाज अखिलेश यादव के साथ और 2022 में विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत कर पूण बहुमत से सरकार बनाने का कार्य करेंगे।

और पढ़े  वंदे भारत का हब बनी काशी: आठ साल में मिलीं नौ सेमी हाईस्पीड ट्रेनें, 5 राज्यों तक सफर हुआ आसान
  • Related Posts

    संजय सिंघल ने संभाला आईटीबीपी प्रमुख का अतिरिक्त कार्यभार, एसएसबी डीजी भी हैं यूपी कैडर के आईपीएस

    भारतीय पुलिस सेवा के 1993 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ अधिकारी संजय सिंघल, आईपीएस ने केंद्र सरकार के आदेशानुसार रविवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के महानिदेशक…

    UP- कोर्ट ने आजम खां को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया, गाजियाबाद कोर्ट में किया था पेश

    समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां को रविवार को गाजियाबाद की विशेष अदालत में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेश किया गया। उनकी पेशी को लेकर कोर्ट परिसर के आसपास…