अयोध्या: हनुमानगढ़ी में दर्शन के लिए लाइन में लगा श्रद्धालु बेहोश होकर गिरा, हुई मौत

Spread the love

 

हाशिवरात्रि के दूसरे दिन भी अयोध्या में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ है। श्रद्धालु सरयू स्नान और नागेश्वरनाथ का अभिषेक करने के बाद हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसी बीच रामनगरी में एक श्रद्धालु की मौत हो गई है।

हनुमानगढ़ी के सामने दर्शन की लाइन में खड़ा एक श्रद्धालु गिरकर बेहोश हो गए। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें बचाने का हरसंभव प्रयास किया। उन्हें पास के श्रीराम अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित श्रद्धालु की आयु करीब 75 साल थी। उनकी मौत स्वाभाविक बताई जा रही है।

मामला दोपहर 2.30 बजे के करीब का है। मृतक श्रद्धालु का नाम मुरलीधर है। वह यूपी झांसी के दमेले चौक के रहने वाले थे। वह अपने परिवार के साथ अयोध्या दर्शन करने आए हुए थे। पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि श्रद्धालु की मौत स्वाभाविक रूप से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।


Spread the love
और पढ़े  बदायूं के कछला घाट पर पहुंचे 6 लाख कांवड़िये, तीन किमी तक लगा जाम, रात में डीएम-एसएसपी ने संभाली कमान
  • Related Posts

    राममंदिर CEO पद के इंटरव्यू में आवेदकों से पूछे ये सवाल- शराब पीते हैं, मांसाहारी हैं, जनेऊ पहनते हैं?’

    Spread the love

    Spread the loveश्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के लिए मंगलवार, 11 अगस्त को इंटरव्यू शुरू हुए। पहले दिन तीन पूर्व भारतीय…


    Spread the love

    बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 लाख का माल दो लाख में दर्शाया, सहायक आयुक्त समेत 3 अफसरों पर भ्रष्टाचार केस

    Spread the love

    Spread the loveरेलवे की पार्सल बोगी में फर्जी कागजात से माल दूसरे राज्यों में भेजकर जीएसटी चोरी के बड़े खेल का भंडाफोड़ हुआ है। ट्रांसपोर्टर के साथ जीएसटी अधिकारियों की…


    Spread the love