सूर्य ग्रहण- आज साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण,कुल 4 घंटे 24 मिनट का रहेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें..

आज साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, हालांकि भारत में यह नहीं दिखाई देगा। सूतक काल प्रातः 9:04 मिनट पर आरंभ हो चुका है।  आइए जानते हैं..

सूर्य ग्रहण 2026 समय

साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण आज 12 अगस्त, बुधवार को लगेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जो दुनिया के चुनिंदा हिस्सों में दिखाई देगा। भारतीय समयानुसार ग्रहण रात 9:04 बजे शुरू होगा, 11:16 बजे चरम पर पहुंचेगा और देर रात 1:28 बजे समाप्त होगा।

 

18 साल बाद हरियाली अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का संयोग

12 अगस्त को हरियाली अमावस्या के साथ सूर्य ग्रहण का भी संयोग बन रहा है। यह संयोग करीब 18 साल बाद आया है। इससे पहले वर्ष 2008 में श्रावण अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण पड़ा था। ऐसे में इस बार हरियाली अमावस्या और सूर्य ग्रहण का एक साथ पड़ना धार्मिक और खगोलीय, दोनों ही दृष्टि से खास माना जा रहा है।

 क्या भारत में नजर आएगा सूर्य ग्रहण?

आज यानी 12 अगस्त 2026 को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत से दिखाई नहीं देगा। ग्रहण के दौरान भारत में रात का समय होगा, इसलिए देश के किसी भी शहर से इस खगोलीय घटना को प्रत्यक्ष रूप से देख पाना संभव नहीं होगा।

और पढ़े  यूक्रेन: सूमी में भारतीय दवा कंपनी के प्लांट पर रूसी ड्रोन हमला, एक की मौत, कई घायल, हुआ भारी नुकसान
  • Related Posts

    ट्रंप ने फिर किसे दी धमकी?: ब्रिटेन से अमेरिकी बमवर्षक हटाने पर बोले- हम जानते हैं कौन जिम्मेदार

    अमेरिका ने अज्ञात धमकियों के बाद यूके स्थित अपने सैन्य बेस से बॉम्बर विमानों को हटा लिया है। इस घटनाक्रम के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है।…

    बाब अल-मंदेब पर हूती विद्रोहियों को बड़ा झटका: सऊदी गठबंधन ने छीने कई अहम इलाके, क्या अमेरिका भी साथ आया?

    यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ रहे सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन की सेनाओं ने बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के आसपास कई अहम इलाकों पर फिर कब्जा कर लिया है। यमनी…