अयोध्या : सौन्दर्यीकरण की जद में तमाम व्यापारियों के प्रतिष्ठान आने से व्यापारियों में आक्रोश

Spread the love

अयोध्या में होने वले सौन्दर्यीकरण की जद में तमाम व्यापारियों के प्रतिष्ठान आ रहे जिसको लेकर अयोध्या के तमाम व्यापारियों में आक्रोश है। सब सरकार की नीति का विरोध कर रहे हैं । हलाँकि सरकार द्वारा सभी विस्थापित किये जा रहे व्यापारियों को पुन: स्थापित करने की बात कही जा रही है। परंतु व्यापारियों का कहना है कि उनको पुन: किस जगह पर स्थापित किया जायेगा इसको स्पष्ट नहीं किया जा रहा है । व्यापारी नेता नंद कुमार ने बताया कि हम जिला प्रशासन से क्ई बार यह जानने की कोशिश कर चुके हैं पर कोई भी अधिकारी इसको लेकर कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। हम सब व्यापारी वर्ग सरकार से चाहते हैं कि वह स्पष्ट करे कि हमें दोबारा कहाँ स्थापित किया जायेगा । सब ओर से निराश होने के बाद आज हय सबने भगवान रामलला के दरबार में प्रार्थना की है कि अब वह ही हमारे रखवाले हैं । अब वह ही सरकार से हमारी माँगों की स्वीकृति करायें।

अयोध्या में व्यापार मंडल कई गुटों में बटा हुआ है जिसके कारण व्यापारियों के बीच अलग अलग व्यवस्थाएं दिखाई दे रही हैं जहां पहला गुट दुकानों को तोड़े जाने के विरोध में है तो वह दूसरा गुट जिला प्रशासन के समर्थन में दुकानों को तोड़े जाने के साथ खड़ा है तो वहीं अन्य कई गुटों में भी इसी तरह के माहौल दिखाई पड़ रहे हैं जिसके कारण अयोध्या के व्यापारी किसी भी निर्णय नहीं रहे हैं।व्यापारी नेता अध्यक्ष नंदकुमार गुप्ता, नंदू ने बताया कि रामलला के दरबार में अर्जी लगाई है। अब रामलला ही जिला प्रशासन और सरकार को इस योजना पर पुनः विचार करने के लिये प्रेरित करें जिससे किसी भी दुकानदार की दुकान को तोड़े जाने से पहले उन्हें किसी दूसरे उचित स्थान पर विस्थापित किया जाए उसके बाद ही इन सभी दुकानों को तोड़ा जाए। कहां की आज के इस विरोध प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन हम पर जबरन दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं दुकानदारों से अपील किया कि अपनी दुकान बचाने के लिए भले ही जेल जाना पड़े लेकिन कोई रुकने वाला नहीं है।

और पढ़े  Timing Change:कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी कक्षाएं

Spread the love
  • Related Posts

    जन आक्रोश पदयात्रा- महिला अधिकारों के लिए सड़क पर उतरे CM योगी, बोले- विपक्ष का महिला विरोधी चेहरा उजागर

    Spread the love

    Spread the loveनारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक को लोकसभा में विपक्ष द्वारा पारित नहीं होने देने के विरोध में मंगलवार को राजधानी लखनऊ ऐतिहासिक जनाक्रोश का साक्षी बना, जब महिला…


    Spread the love

    सौरभ हत्याकांड: कोर्ट में बोली मुस्कान- न मैंने नीला ड्रम खरीदा और न बेहोश करने वाली दवा

    Spread the love

    Spread the loveब्रह्मपुरी के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड में मंगलवार को 13 महीने बाद हत्यारोपी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला की कोर्ट में पेशी हुई। कोर्ट में पूछ गए सवालों के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *