अयोध्या : साधु संतों के आशीर्वाद से शुरू होगी इस बार भी रामलीला

Spread the love

आज अयोध्या की रामलीला के कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी )जी ने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी अयोध्या की रामलीला लक्ष्मण किला सरयू तट के किनारे होगी और इस बार अयोध्या की रामलीला में राम और लक्ष्मण अयोध्या से होंगे ,व्यास अयोध्या से होंगे और तबला वादक भी अयोध्या से होंगे इस मौके पर परम पूज्य आचार्य स्वामी श्री मैथिली रमण शरण जी महाराज श्री लक्ष्मण किला धीस से आशीर्वाद लिया । और इस मौके पर बीजेपी के सीनियर नेता अयोध्या के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता भी मौजूद थे। और उन्होंने यहां कहा कि इस बार भी रामलीला साधु संतों के आशीर्वाद से होगी और दुनिया भर में श्री राम के भक्त अपने घरों में बैठकर यह रामलीला देखेंगे।अयोध्या के विधायक वेद प्रकाश जी ने कहा कि अयोध्या की रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मालिक (बॉबी)ने जो पिछले वर्ष रामलीला करी थी इस वर्ष उससे भी अच्छी रामलीला होगी । इस मौके पर भरत की भूमिका निभा रहे कैप्टन राज माथुर ने बोला कि अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है मुझे बड़ी खुशी होती है कि मैं इस रामलीला में मुख्य किरदार निभाता हूं।इस बार भी रामलीला घर बैठकर ही देखने को मिलेगा ऑडियंस अलाउड नही है । यह रामलीला 6अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक शाम को 7 बजे से 10 बजे तक लाइव दिखाई जाएगी ।यह रामलीला उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं संस्कृत मंत्रालय के मंत्री माननीय श्री नीलकंठ तिवारी जी और मेरी मां फाउंडेशन संस्था द्वारा की जा रही है। सांसद व भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।रामलीला में मुख्य भूमिका निभा रहे शहबाज खान रावण के किरदार में नजर आएंगे ।बिंदु दारा सिंह हनुमान जी के किरदार में नजर आएंगे ।असरानी जी नारद मुनि के किरदार में नजर आएंगे ।रजा मुराद कुंभकरण के किरदार में नजर आएंगे। शक्ति कपूर अहिरावण के किरदार में नजर आएंगे। सांसद व भोजपुरी स्टार रवि किशन परशुराम के किरदार मै नजर आएंगे। शीबा खान मंदोदरी के किरदार में नजर आएंगी। अमिता नांगिया कैकयी के किरदार में नजर आएंगी और कैप्टन राज माथुर भरत के किरदार में नजर आएंगे। राकेश बेदी बाली के किरदार में नजर आएंगे ।अवतार गिल विभीषण के किरदार में नजर आएंगे।

और पढ़े  अयोध्या: लिफ्ट देकर टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का खुलासा, 3 गिरफ्तार

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या में राष्ट्रपति: राष्ट्रपति मुर्मू ने पात्र को माथे से लगाया, मंदिर प्रांगण शुभ मंत्रों से गूंजा

    Spread the love

    Spread the loveराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को अयोध्या के राम मंदिर पहुंची हैं। दूसरे फ्लोर पर बने राम दरबार में श्रीराम यंत्र की स्थापना की। इस दौरान पुजारियों ने मंत्रोच्चारण…


    Spread the love

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अयोध्या दौरा: दुनिया का इकलौता ‘राम यंत्र’, जानें खासियत…

    Spread the love

    Spread the loveराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या के राम मंदिर पहुंचीं। उन्होंने रामलला के दर्शन किए। इसके बाद राम दरबार में श्रीराम यंत्र की स्थापना की। उन्होंने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *