उत्तरप्रदेश : 50 फीसदी छात्रों की उपस्थिति के साथ 16 अगस्त से खुलेंगे स्कूल ।

यूपी के माध्यमिक विद्यालयों में 16 अगस्त से आधी क्षमता के साथ कक्षाओं का संचालन शुरू किया जाएगा। वहीं सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में एक सितंबर से कक्षाओं के संचालन शुरू होगा। सोमवार को आयोजित टीम 9 की बैठक में यह निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संक्रमण की नियंत्रित स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए सभी शिक्षण संस्थानों में नवीन सत्र प्रारंभ करने की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सभी बोर्डों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम घोषित हो चुके हैं। ऐसे में स्नातक स्तर पर दाखिले की प्रक्रिया 05 अगस्त से प्रारंभ की जाए।
माध्यमिक शिक्षण संस्थानों में भी जिन विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रोन्नत किया गया है, उनके दाखिले की प्रक्रिया भी शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों की कक्षाएं स्वाधीनता दिवस की तिथि से शुरू हों। स्वाधीनता दिवस के दिन “स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव” से जोड़ कर आयोजन हों। 16 अगस्त से आधी क्षमता के साथ पठन-पाठन प्रारम्भ किया जाए। वहीं, उच्च शिक्षण संस्थानों में पठन-पाठन प्रत्येक दशा में एक सितंबर से प्रारम्भ करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षण संस्थानों में कोविड प्रोटोकॉल के तहत अध्ययन- अध्यापन प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में सैनिटाइजर, इंफ्रारेड थर्मामीटर व मास्क की व्यवस्था की जाए।

मुख्यमंत्री ने शिक्षण संस्थानों के प्रारंभ होने के साथ 18 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों के टीकाकरण के विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग इसकी तैयारी करे। मुख्यमंत्री योगी ने सभी परिषदीय विद्यालयों में सैनिटाइजेशन कराने,  शौचालयों की साफ-सफाई कराने और कक्षाओं को स्वच्छ रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने  ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग को बेसिक शिक्षा विभाग से समन्वय कर इसकी व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

और पढ़े  बुलंदशहर- बड़ा हादसा: देर रात दो मंजिला निर्माणाधीन मकान अचानक ढहा, मलबे से निकाले दो पुरुष और एक महिला
  • Related Posts

    UP: आजम खां के बाद अब परिजन पर कसेगा ईडी का शिकंजा! मनी लॉन्ड्रिंग में ट्रस्ट भी हुआ शामिल, ये हैं पदाधिकारी

    मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सपा नेता आजम खां की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी जौहर ट्रस्ट से जुड़े अन्य सदस्यों की कुंडली खंगालने में लगी है। ट्रस्ट में सपा…

    दीपावली पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा, आज 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर होंगे 1,500 करोड़

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रदेश की महिलाओं और उनके परिवारों को दीपावली का बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में…