अयोध्या : राम मंदिर निर्माण समिति की 2 दिवशीय बैठक कल, संघ प्रमुख मोहन भागवत भी हो सकते हैं शामिल

Spread the love

राम मंदिर निर्माण की तैयारी पर मंथन के लिए मार्ग समिति की बुलाई गई बैठक बैठक में राम मंदिर ट्रस्टी निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र आगे की कार्य योजना पर करेंगे मंथन

राम जन्मभूमि पर चल रहे मंदिर निर्माण की तैयारी को लेकर दो दिवसीय निर्माण समिति की बैठक 18 व 19 अक्टूबर किया जाएगा जिसके लिए आज निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र भी अयोध्या पहुंच रहे हैं। माना जा रहा है कि इस दौरान संघ प्रमुख भी मंदिर निर्माण के कार्यों का जायजा लेने के लिए परिसर में बैठक के दौरान उपस्थित हो सकते हैं। जिसको लेकर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट व परिसर के सुरक्षा अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है।
राम जन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण को लेकर तैयार किए गए फाउंडेशन पर राफ्ट निर्माण किया जा रहा है। जिसका कार्य नवंबर में ही इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद मंदिर का प्लिंथ तैयार किया जाएगा। जिसके लिए मिर्जापुर के बलुवा पत्थर व जशवंतपुर बैंग्लोर से ग्रेनाइट के पत्थरों की आपूर्ति की जा रही है। वही मंदिर निर्माण को लेकर चल रही तैयारी में निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक 18 व 19 अक्टूबर को आयोजित किया गया। जिसमे समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र व राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय, ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र,विमलेंद्र मोहन मिश्र, एलएंडटी व टाटा कंसल्टेंसी के इंजीनयर व आर्किटेक आशीष सोनपुरा भी शामिल होंगे। तो वही मिली जानकारी के मुताबिक इस बार बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत के भी शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके तहत राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने तैयारी शुरू कर दी है।

और पढ़े  अयोध्या- डॉ. मुखर्जी का संकल्प आज भी प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत : संतोष सिंह

Spread the love
  • Related Posts

    राखी हुई शर्मसार: सगे भाई ने दो साल की दरिंदगी, घरवालों ने नहीं किया यकीन,दिखी हैवानियत

    Spread the love

    Spread the loveनाबालिग बहन को डरा-धमकाकर बड़ा भाई दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने परिजन को आपबीती बताई लेकिन उन्होंने मानने से इन्कार दिया। इस पर उसने सहेलियों की मदद से…


    Spread the love

    हैवानियत: वियतनाम के होटल में पति ने पत्नी के साथ किया ऐसा काम, फिर छोड़कर भागा, पूरे परिवार पर FIR

    Spread the love

    Spread the love रेलवे रोड थाना क्षेत्र की विवाहिता सलोनी अरोड़ा ने पति आशीष पसरीचा, सास उषा पसरीचा, ससुर सोमी पसरीचा, शालू गुप्ता और एक अन्य के खिलाफ दहेज उत्पीड़न,…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *