अयोध्या : रामजन्मभूमि पर फिदायीन हमले की आज 16 वीं बरसी।

Spread the love

रामनगरी अयोध्या में रामजन्मभूमि पर फिदायीन हमले की आज 16 वीं बरसी है।आज ही के दिन, 5 जुलाई 2005 को आतंकियों ने रामलला परिसर में हमला किया था. हमले में 5 आतंकी मारे गए थे, साथ ही दो नागरिकों की भी मौत हो गई थी. वहीं कई सुरक्षा कर्मी भी घायल हुए थे. फिदायीन आतंकी हमले की साजिश रचने वाले 4 आतंकियों को प्रयागराज की एक विशेष अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। एक संदिग्ध आतंकी साक्ष्य के अभाव में बरी हुआ था। उस दिन हथियारों से लैस पांच आतंकवादियों ने अयोध्या के राम मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश की, लेकिन सीआरपीएफ के जवानों ने उन्हें मार डाला. हमले में 3 स्थानीय लोगों की मौत हो गई, जबकि सात सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे. हमले में शामिल तीन लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी. इस मामले पुलिस ने 4 संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार किया था. अयोध्या एसपी सिटी विजय पाल सिंह के मुताबिक अयोध्या में सुरक्षा की बहुत ही सुदृढ़ व्यवस्था चल रही है. जगह जगह पर बैरियर लगाए गए और चेकप्वाइंट भी बनाए गए हैं. हालांकि प्रतिदिन यहां पर चेकिंग होती है. और आज भी प्रभावित चेकिंग हो रही है जो भी वाहन आ रहे हैं उसकी चेकिंग की जा रही है. एसपी सिटी के मुताबिक कोई भी अनाधिकृत वाहन प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है आउटर एरिया में भी बैरियर लगाए गए हैं. पर्याप्त पुलिस बल पीएससी के सुरक्षा बल तैनात हैं और प्रत्येक पॉइंट पर निरीक्षक लगाए गए है।


Spread the love
और पढ़े  UP- योगी कैबिनेट की बैठक आज, दरोगा-सिपाही भर्ती के नियमों में बदलाव के साथ आ सकते हैं 15 बड़े प्रस्ताव
  • Related Posts

    मौसम UP का: पूरा प्रदेश बरसात की चपेट में, आज इन 29 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में मंगलवार को पूर्वी यूपी और कुछ दक्षिणी जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली। माैसम विभाग का कहना है यूपी में मानसून की सक्रियता फिलहाल 27…


    Spread the love

    UP कैबिनेट: बुजुर्ग महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल, पढ़ें..

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में 24 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना को भी मंजूरी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *