अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी देखने 31 अक्टूबर को पहुंचेंगे सीएम योगी

Spread the love

अयोध्या में पांचवें दीपोत्सव की तैयारी को 30 अक्टूबर तक पूरा करने के लिए पूरा करने का निर्देश

अयोध्या. अयोध्या में पांचवें दीपोत्सव को बड़े ही भव्यता के साथ मनाए जाने की तैयारी तेजी के साथ की जा रही है। तो वहीं की जा रही तैयारी का जायजा लेने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अयोध्या पहुंच सकते हैं। जिसके पहले अयोध्या के अधिकारियों ने तैयारियों को 30 अक्टूबर तक सभी कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया है।
राम नगरी अयोध्या में छह दिवसीय पांचवे दीपोत्सव के आयोजन की तैयारी अब अंतिम चरण में है। साकेत महाविद्यालय से श्रीराम शोभायात्रा के साथ राम कथा पार्क में भगवान राम का राजतिलक किया जाएगा तो वही राम की पैड़ी पर 9 लाख दीप जलाए जाने के साथ विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक व पर्यटकों को लुभाने वाले कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी किए जाने की तैयारी है और इन तैयारियों का जायजा लेने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री 31 अक्टूबर को अयोध्या पहुंच रहे हैं। जिसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है अयोध्या पहुंचे आज नोडल अधिकारी टी वेंकटेश ने जिले के अधिकारियों के साथ तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही सभी कार्यदाई संस्थाओं को निर्देशित किया कि किसी प्रकार की कमी नहीं दिखाई देनी चाहिए। सभी वर्क को अच्छे से पूरा कर साफ सुथरा बनाएं।
अयोध्या के नोडल अधिकारी टी वेंकटेश राम की पैड़ी पर तैयारियों का जायजा लेने के बाद बताया कि सिंचाई विभाग के साथ किसी भी प्रकार की आवश्यकता है उसे पूरा करने के लिए राम की पैड़ी पर आया हूं इसके साथ ही नगर निगम व राजकीय निर्माण विभाग के अधिकारी तैयारी कर रहे हैं। 30 अक्टूबर तक इस पूरे कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।

और पढ़े  जवाहर भवन के चौथे तल पर लगी भीषण आग, दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे, ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे

Spread the love
  • Related Posts

    लखनऊ अग्निकांड के 32 दिन बाद अवैध इमारत पर चला बुलडोजर, 15 मौतों वाली बिल्डिंग ढहाने की कार्रवाई शुरू

    Spread the love

    Spread the loveअलीगंज अग्निकांड में 15 लोगों की मौत के 32 दिन बाद शनिवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने अवैध चार मंजिला इमारत को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू…


    Spread the love

    कांवड़ यात्रा पर बोले CM योगी- यात्रा पर न लापरवाही बर्दाश्त और न ही साजिश, झूठी सूचना देने वाले जाएंगे जेल

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी श्रावण मास, कांवड़ यात्रा और अन्य पर्वों के दृष्टिगत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *