UP के कई जिलों में झमाझम बारिश, राजधानी की सड़कें पानी से लबालब, उमस से राहत तो जलभराव से आफत

त्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ने से रविवार को  कई जिलों में बारिश हुई। श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। राजधानी लखनऊ में भी अच्छी बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। कई इलाकों में मौसम सुहाना रहा।

28 जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने 16 से 17 अगस्त के दौरान बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं समेत 28 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

 

तराई में भी बारिश का जोर

17 से 18 अगस्त के दौरान तराई क्षेत्र में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।

 

राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह हुई जोरदार बारिश से शहर पानी-पानी दिखा। एक तरफ लोगों को उमस से राहत मिली, तो दूसरी तरफ शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या खड़ी हो गई। लोगों को आवागमन में परेशानियां झेलनी पड़ीं।

कुर्सी रोड में चार नंबर चौराहे से जानकीपुरम के छुईया पुरवा चौराहे की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर दो से तीन फीट तक पानी भर गया। जलभराव इतना अधिक था कि पानी डिवाइडर तक पहुंच गया।
सड़क पर पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन पानी में पहुंचते ही बंद हो गए। इसके बाद वाहन चालकों को अपने वाहन पैदल खींचकर सुरक्षित स्थान तक ले जाते देखा गया। जलभराव के कारण इस मार्ग पर यातायात भी प्रभावित हुआ।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, तेज बारिश होते ही इस मार्ग पर जलभराव की समस्या गंभीर हो जाती है।
बारिश का पानी सड़क पर जमा होने से आवागमन प्रभावित होता है और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने जल निकासी की बेहतर व्यवस्था किए जाने की मांग की है।
और पढ़े  UP राजनीति: मायावती का बड़ा फैसला, छोटे भतीजे ईशान आनंद की राजनीति में एंट्री, मिली अहम जिम्मेदारी
  • Related Posts

    अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा

    हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा गांव में बुलाई पंचायत में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस हत्याकांड…

    यूपी: अशोक सिद्धार्थ के चलते खत्म हुआ आकाश आनंद का सियासी सफर, दो बड़े नेता जयचंद की भूमिका में

    बसपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से संन्यास की घोषणा की है। उन्होंने अपने खिलाफ हुई साजिश में कुछ पार्टी पदाधिकारियों की भूमिका का जिक्र किया। सूत्रों…