अयोध्या : दर्जन भर लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की

Spread the love

अयोध्या समाजवादी पार्टी गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र तारुन स्थित पार्टी कार्यालय पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए एक सादे कार्यक्रम में सपा जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव की अनुमति से विधानसभा अध्यक्ष सिया राम निषाद ने तारुन विकासखंड के ब्लाक प्रमुख के लिए बीडीसी सदस्य राजकुमारी वर्मा पत्नी वीरेंद्र वर्मा सहित दर्जनों लोगों को पार्टी में शामिल कराया सपा जिला अध्यक्ष श्री यादव ने कहा की राजकुमारी को पार्टी में शामिल होने से पार्टी मजबूत होगी श्री यादव ने कहा की आम जनता भाजपा सरकार से पूरी तरीके से त्रस्त है आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बना कर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का काम करेगी । सपा सरकार में सभी वर्गों के कल्याण के लिए तमाम योजनाएं चलाई गई थी जो इस सरकार में बंद कर दी गई गोसाईगंज के पूर्व विधायक अभय सिंह ने राजकुमारी वर्मा को पार्टी में शामिल होने का स्वागत किया उन्होंने कहा कि श्री वर्मा के पार्टी में शामिल होने से इसका असर पूरे जिल् में पड़ेगा आने वाले विधानसभा के चुनाव में जिले की पांचों विधानसभा सीट समाजवादी पार्टी के झोली में जाएगी प्रदेश की जनता भाजपा के जनविरोधी नीतियों से पूरे तरीके से उब चुकी है सपा जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि तारुन ब्लॉक के केसरिया की रहने वाली श्रीमती राजकुमारी वर्मा के पति सीमा सुरक्षा बल में अधिकारी है श्री यादव ने बताया कि श्रीमती वर्मा के पार्टी में शामिल होने से विधानसभा चुनाव में पार्टी को लाभ मिलेगा । इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सदस्य जिला पंचायत सिया राम निषाद, जिला उपाध्यक्ष प्रभारी गोसाईगंज राम सुंदर यादव, अरविंद यादव, मंसाराम वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे ।
भवदीय
चौधरी बलराम यादव
सपा जिला प्रवक्ता अयोध्या
10 मई 2021

और पढ़े  लखनऊ: अग्निकांड वाली अवैध बिल्डिंग होगी ध्वस्त, आदेश हुआ जारी, 15 लोगों की हुई थी दर्दनाक मौत

Spread the love
  • Related Posts

    हिट हुआ नोएडा एयरपोर्ट: 15 शहरों से जुड़ा, 2.6 गुना बढ़ी फ्लाइट की संख्या, तीन गुना हुआ ट्रैफिक

    Spread the love

    Spread the love नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहले ही महीने में यात्रियों और एयरलाइंस की पसंद बनकर उभरा है। एक महीने के भीतर एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या 2.6 गुना बढ़…


    Spread the love

    आज राम मंदिर मामले में आ सकती है SIT रिपोर्ट,चंपत की नाकामी पर मुहर, भर्ती प्रक्रिया-नियमों में दी थी ढील

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की विस्तृत जांच रिपोर्ट में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय की लापरवाही व निगरानी में नाकामी की पुष्टि हुई है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *