अयोध्या : जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर घमासान तेज

Spread the love

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर घमासान तेज होता जा रहा हैं। उधर समाजवादी पार्टी के प्रदेश के 11 जिलाध्यक्ष को अखिलेश यादव ने पद से निष्कासित करने के बाद से पूरी पार्टी के अन्य जिलाध्यक्षों के भी हाथपांव फूलने लगे है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने सोमवार को एक स्थनीय होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को पुलिस के डंडों के सहारे जीतना चाहती है। जिसके लिए सत्ता दल के लोग सपा के प्रस्तावकों को डरा धमका रही है जिसका एक उदाहरण गोरखपुर की घटना है। यह सीधे तौर पर चुनाव आचार संहिता का उलंघन कर रहे है जिसे सपाई कतई बर्दाश नहीं करेंगी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्यासी इंदु सेन के पति व पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने कहा कि जिला प्रशासन व पुलिस सपा समर्थित सदस्यों के घर पहुंचकर उन्हें व उनके परिवार को डरा धमका रही है। उन्होंने कहा कि भाजपाई ये न समझे की हम अकेले है पूरी सपा एकजुट है और अधिकारी भी यह जान ले कि भाकपा की प्रदेश सरकार मात्र 6 माह की आने वाला समय सपा का है ऐसा न हो कि अधिकारियों को हमारा सामना करना पड़े। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव, छोटे लाल यादव, अनूप सिंह, बख्तियार खान, बलराम यादव आदि सपा नेता मौजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े  लखनऊ में पति ने बैंक मैनेजर पत्नी-बहन को मार डाला, फिर लाश के सामने की आत्महत्या
  • Related Posts

    योगी सरकार का मेगा प्लान: UP में 120 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य, बनेंगे नए औद्योगिक हब

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश को दस खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए निवेश, जमीन, बुनियादी ढांचे और नीतिगत सुधारों पर फोकस किया गया है। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग ने…


    Spread the love

    UP- योगी कैबिनेट की बैठक आज, दरोगा-सिपाही भर्ती के नियमों में बदलाव के साथ आ सकते हैं 15 बड़े प्रस्ताव

    Spread the love

    Spread the love मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें निवेश और इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़े 15 से ज्यादा प्रस्ताव पास होने की संभावना है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *