अयोध्या : जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा व सपा के बीच कड़ा मुकाबला ।

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी व समाजवादी पार्टी के बीच कड़े मुकाबले होने के आसार नजर आ रहे हैं। जैसे -जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है। गहमागहमी तेज हो गयी है। आज दिनांक 28 जून को शांने अवध होटल में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी श्रीमती इंदूसेन यादव के पति पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री अवधेश प्रसाद पूर्व राज्य मंत्री पवन पांडे, सपा नेता अनूप सिंह तथा छोटे लाल यादव व सपा मीडिया प्रभारी बलराम यादव इस प्रेस वार्ता में मौजूद रहे । आयोजित इस वार्ता में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अवधेश प्रसाद ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया है कि सरकारी बाहुबल का प्रयोग कर इस प्रतिष्ठित चुनाव में भाजपा फतेह हासिल कर लोक तंत्र की हत्या करना चाहती है, जबकि भाजपा पास पर्याप्त जिला पंचायत सदस्य ही नहीं है। वहीं हमारी पार्टी के पास जीत की संख्या बल से अधिक जिला पंचायत सदस्य हैं ।हमारे जिला पंचायत सदस्यों को भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी गण सरकारी बाहुबल का प्रयोग कर डरा धमका रहे हैं।आप लोगों के माध्यम से प्रशासन व भाजपा को बताना चाहते है कि हम समाजवादी पार्टी के लोग सरकारी बाहुबली से डरने वाले नहीं हैं। जनपद के अधिकारी गणों से अनुरोध है कि वह निष्पक्ष चुनाव कराने में अपनी अहम भूमिका अदा करें। छे महा बाद विधानसभा चुनाव होने वाला है और प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की ओर देख रही है। आने वाला समय हमारा ही है। 2022 में अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेगें। वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के अयोध्या महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने दूरभाष पर हुई वार्ता के क्रम में बताया कि हम लोग लोकतंत्र के पुजारी हैं लोकतंत्र की हत्या तो सपा की सरकार में होता आया है ।सपा के लोग जबरदस्ती सदस्यों को उठाना चाहते थे। वह हमने नहीं होने दिया ।हमारी पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी रोली सिंह सौम्य व सभ्य महिला है हमारे पास पर्याप्त जिला पंचायत सदस्यों की संख्या है। इसलिए समाजवादी पार्टी भारतीय जनता पार्टी पर झूठा आरोप लगा रही है ।

और पढ़े  आजम खां और बेटे अब्दुल्ला को बड़ी राहत: इलाहाबाद HC से दो पैन कार्ड मामले में मिली जमानत
  • Related Posts

    वंदे भारत का हब बनी काशी: आठ साल में मिलीं नौ सेमी हाईस्पीड ट्रेनें, 5 राज्यों तक सफर हुआ आसान

    देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत के काशी से चलते ही एक नया रिकॉर्ड बन गया। जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बनारस रेलवे स्टेशन से…

    केजीएमयू में धर्मांतरण का खुलासा: डॉ. अनीस ने 19 युवतियों से किया दुष्कर्म, वीसी के सचिव भी जांच के घेरे में

    किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में धर्मांतरण और महिला डॉक्टरों के यौन शोषण की जांच में एसटीएफ ने इस्लामिक मेडिकोज समूह से जुड़े एक डॉक्टर को लेकर बड़ा खुलासा किया…