अयोध्या : अयोध्या के गांधी सभागार स्थित नगर निगम बोर्ड की बैठक संम्पन हुई

Spread the love

अयोध्या के गांधी सभागार स्थित नगर निगम बोर्ड की बैठक संम्पन हुई. इस अयोध्याबैठक में नगर निगम में शामिल 41 गांवों में कर निर्धारण व राजस्व वसूली की प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया है। बैठक मे कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक के दौरान 41 गॉव के प्रस्ताव को लेकर सदन पार्षद अशोका द्विवेदी ने उठाया।जिसका पूरे सदन ने समर्थन किया। प्रस्ताव पास हुआ कि जब तक नगर निगम के मानक के अनुसार विकास नहीं होगा तब तक राजस्व वसूली नहीं जायेगी।नगर आयुक्त ने भी इस पर अपनी सहमति व्यक्त की। इस दौरान नगर निगम की कार्यकारिणी का भी गठन हुआ।महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि केन्द्र व प्रदेश सरकार अंतिम व्यक्ति के उत्थान के प्रति संकल्पित है।हमारी प्राथमिकताओं में गरीबों का विकास है।एक बेहतर प्लान के साथ पूरे नगर निगम का विकास किया जा रहा है। केन्द्र व प्रदेश सरकार ने इसके लिए योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की है।पयर्टन को बढ़ावा देने के लिए श्रद्धालुओं को सभी अपेक्षित सुविधाओं को प्रदान करने लिए हम संकल्पित है। पयर्टन के विकास से रोजगार सृजन की सम्भावनाओं को सम्बल मिलेगा।जिसका लाभ अगल बगल के जनपदों को भी मिलेगा।उन्होने बताया कि नगर निगम में शामिल 41 गांवों को पहले विकसित किया जायेगा। यहां के नगर निगम के मानक के अनुसार सभी सुविधाएं प्रदान की जायेगी। इसके बाद कर निर्धारण की प्रक्रिया प्रारम्भ की जायेगी। कर निर्धारण की प्रक्रिया में जनभावना व जनता की राय का विशेष ध्यान दिया जायेगा। नगर निगम के सभी पार्षदों ने इस पर अपना समर्थन व्यक्त किया। विकास के बाद दुबारा परिसीमन किया जायेगा। जिसके बाद कर निर्धारण की प्रक्रिया प्रारम्भ होगी।नगर आयुक्त विशाल सिंह ने इसके उपर अपनी सहमति व्यक्त की।उन्होने बताया कि बैठक के अन्य प्रस्ताव में कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।

और पढ़े  हादसा: एक को बचाने के लिए डूब गए 12 लोग...5 की लाशें मिलीं, सात लोगों की तलाश में उतारी गई सेना

Spread the love
  • Related Posts

    महर्षि वाल्मीकि जयंती: UP-दिल्ली में आज सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, सरकारी दफ्तरों की भी छुट्टी

    Spread the love

    Spread the love   उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 7 अक्तूबर 2025 को पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस अवकाश की घोषणा महर्षि वाल्मीकि जयंती के…


    Spread the love

    पूर्व गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा व उनके बेटे आशीष पर दर्ज हुआ मुकदमा,SC के आदेश पर हुई एफआईआर

    Spread the love

    Spread the love  सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर तिकुनिया कांड के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा उर्फ मोनू, उनके पिता पूर्व गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी और निघासन ब्लॉक प्रमुख…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *