अजीबोशगरीब : मरने वाले का अंतिम संस्कार करने के बाद राख का सूप बनाकर पीते हैं यहां के लोग, आखिर क्या है ऐसा करने की वजह ।

Spread the love

दुनिया के अलग-अलग देशों में लोग अलग-अलग परंपराओं का पालन करते हैं। कई देशों में अजीबोगरीब परंपराएं हैं जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दुनिया में इंसान का अंतिम संस्कार भी अलग-अलग तरीकों से किया जाता है। अगर आप उसके बारे में जानेंगे, तो कहेंगे लोग ऐसा कैसे कर सकते हैं। दक्षिण अमेरिका में एक जनजाति है जो इंसान के अंतिम संस्कार के बाद राख का सूप बनाकर पी जाती है। इस जनजाति का नाम यानोमानी (Yanomami) है।

यह जानकर आपको जरूर हैरानी हो रही होगी, लेकिन इस जनजाति के लोगों के लिए यह आम बात है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि इस जनजाति के लोग, अपने परिवार के मृतक लोगों का मांस भी खा जाते हैं। आइए जानते हैं आखिर इस जनजाति के लोग ऐसी परंपराओं का पालन क्यों करते हैं। इस जनजाति से जुड़ी परंपरा और इससे जुड़े क्या क्या नियम हैं जिसका ये लोग पालन करते हैं।दक्षिण अमेरिका में यानोमानी जनजाति रहती है। दुनिया में लोग इस जनजाति को यानम या सेनेमा के नाम से भी जानते हैं। दक्षिण अमेरिका के अलावा यह जनजाति वेनेजुएला और ब्राजील के कुछ इलाकों में भी पाई जाती है। इस आदिवासी जनजाति की सभ्यता पश्चिमी सभ्यता से बिल्कुल अलग है। इस जनजाति के लोग अपनी संस्कृति और परंपराओं का पालन करते हैं।
इस जनजाति में अंतिम संस्कार करने की अजीबोगरीब परपंरा है। इस परंपरा को एंडोकैनिबेलिज्म कहा जाता है। इस परंपरा का पालन करने के लिए इस जनजाति के लोग अपने परिवार के मृतक शख्स का मांस खाते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस जनजाति में किसी शख्स की मौत हो जाती है, तो उसके शव को पत्तों और दूसरी चीजों से ढक कर रख दिया जाता है। इसके बाद जो शरीर बच जाता है उसे जला दिया जाता है। इसके बाद बची राख का सूप बनाकर जनजाति के लोग पीते हैं। ऐसा वह अपनी परंपराओं की वजह से करते हैं।
यानोमामी जनजाति के लोग शव के साथ ऐसा इसलिए करते हैं, क्योंकि माना जाता है कि किसी की मौत के बाद उसकी आत्मा की रक्षा करनी चाहिए। इस जनजाति में परंपरा है कि किसी की आत्मा को शांति तभी मिलती है, जब उसके शरीर को रिश्तेदारों ने खाया है। इसीलिए इस जनजाति के लोग अंतिम संस्कार के बाद राख को भी किसी ना किसी तरीके खाते हैं। वह मानते हैं कि ऐसा करने से मरे हुए शख्स को शांति मिलती है।

और पढ़े  मौत के महीनों बाद खामेनेई का अंतिम संस्कार: ईरान में तीन दिन का राजकीय शोक

Spread the love
  • Related Posts

    आज केरल में मानसून की दस्तक का अनुमान,भारी बारिश का अलर्ट!

    Spread the love

    Spread the loveभारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून केरल में 4 जून 2026 के आसपास दस्तक दे सकता है. इसके साथ ही अगले 5-7…


    Spread the love

    US-Iran: ईरान से समझौते की उम्मीद, होर्मुज जल्द खुलने का दावा, यूरेनियम पर भी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ चल रही बातचीत अच्छी दिशा में आगे बढ़ रही है और यदि दोनों देशों के बीच समझौता…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *