अंधविश्वास कहें या अंधभक्ति कोरोना देवी के मंदिर में कोरोना होगा छूमंतर , महामारी पर अंधविश्वास भारी देखें न्यू भारत की पूरी रिपोर्ट..

Spread the love

भारत में कोरोना हर दिन कहर बरपा रहा है। संक्रमण की दूसरी लहर में सबकुछ अप्रत्याशित है लेकिन तमिलनाडु के कोयंबटूर में लोगों को विश्वास है कि कोरोना जल्द ही दूर भाग जाएगा। यह विश्वास इसलिए प्रबल है क्योंकि यहां के लोगों ने कोरोना को छूमंतर करने के लिए ‘कोरोना देवी’ का मंदिर ही बना डाला है। इतना ही नहीं, इसके लिए अलग मंत्र भी बनाया है। पुजारियों का दावा है कि यह मंत्र जपने से कोरोना जल्द ही चला जाएगा। हालांकि, यह पहली बार नहीं जब कोयंबटूर में कुछ ऐसा हुआ हो, इससे पहले 1900 के दशक में जब कोयंबटूर पर प्लेग का खतरा मंडराया था तो यहां के लोगों ने प्लेग मरियम्न मंगिर में पूजा-पाठ किया था।
शुक्रवार सुबह एएनआई से बात करते हुए, मंदिर के प्रबंधक और पुजारी आनंद भारती ने कहा, “कोयंबटूर में कोविड -19 मामलों में वृद्धि को देखते हुए, मंदिर के सभी पुजारियों ने लोगों की रक्षा के लिए ‘कोरोना देवी’ की मूर्ति को प्रतिष्ठित करने का फैसला किया।”

उन्होंने कहा, “हम लगातार ‘कोरोना देवी’ से प्रार्थना कर रहे हैं कि हम पर दया करें और इस वायरस से छुटकारा पाने में हमारी मदद करें। हम में से कई लोग ‘दया दिखाओ कोरोना देवी’, ‘कोरोना देवी को पृथ्वी से गायब कर दो’ आदि का जाप करते हैं। इसके अलावा, हम इस उम्मीद में दो दिवसीय विशेष पूजा करेंगे कि हमारी देवी हम सभी पर दया करें”
पुजारी ने कहा कि लोगों को घातक बीमारियों से बचाने के लिए देवताओं को प्रतिष्ठित करना कई सालों से चलन में है। 1900 के दशक की शुरुआत में जब कोयंबटूर जिला प्लेग की चपेट में आया था, तब राहत की मांग करने वाले यहां के निवासियों ने कथित तौर पर यहां प्लेग मरियम्मन मंदिर में पूजा-अर्चना की थी।

और पढ़े  Indians Killed- ईरान-US जंग के बीच तीन भारतीय नाविकों की मौत, क्या US नेवी को पता थी राष्ट्रीयता?

Spread the love
  • Related Posts

    US-Iran समझौता: ईरान परमाणु कार्यक्रम पर अमेरिका का सख्त रुख, व्हाइट हाउस ने समझौते से स्थायी शांति का किया दावा

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित समझौता पश्चिम एशिया में लंबे समय की शांति सुनिश्चित कर सकता है और ईरान के परमाणु कार्यक्रम को समाप्त करने की दिशा…


    Spread the love

    महंगाई ने तोड़ा 16 महीने का रिकॉर्ड, सोने-चांदी के आभूषणों और टमाटर-अदरक ने बिगाड़ा रसोई का बजट

    Spread the love

    Spread the loveइस तपती गर्मी में सिर्फ मौसम का पारा ही नहीं चढ़ रहा है, आपके घर का मासिक बजट और रसोई का खर्च भी बढ़ रहा है। शुक्रवार को…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *