हाईटेक होंगी 1 लाख 23 हजार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सीएम योगीआज वितरित करेंगे स्मार्टफोन..

Spread the love

लखनऊ:
स्मार्ट फोन से लैस होने के बाद बच्चों के पुष्टाहार और देखभाल समेत आंगनबाड़ी से संचालित होने वाली योजनाओं को ज्यादा प्रभावी तरीके से लागू किया जा सकेगा.
कोविड की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अब स्मार्टफोन से लैस होंगी. मंगलवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 01 लाख 23 हजार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरित करेंगे. इसके साथ ही, नवजात बच्चों की वृद्धि का स्तर मापने के लिए प्रदेश के हर आंगनबाड़ी केंद्र को नवजात वृद्धि निगरानी यंत्र (इंफेंटोमीटर) भी प्रदान किया जाएगा.
कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन मुहैया कराने के पीछे सरकार का प्रयास आंगनबाड़ी कार्यक्रमों को और पारदर्शी बनाना है. स्मार्ट फोन से लैस होने के बाद बच्चों के पुष्टाहार और देखभाल समेत आंगनबाड़ी से संचालित होने वाली योजनाओं को ज्यादा प्रभावी तरीके से लागू किया जा सकेगा. इसका फायदा यह होगा कि डेटा रीयल टाइम अपडेट होगा और सरकार को पता रहेगा कि कहां क्या स्थिति है.
बता दें उत्तर प्रदेश में इस समय 1.89 लाख आंगनबाड़ी केंद्र चल रहे हैं. इस स्मार्टफोन के माध्यम से भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगेगा. राज्य सरकार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन के बेहतर उपयोग का तरीका भी समझाएगी. इसके लिए योगी सरकार ने कार्यकत्रियों के प्रशिक्षण की योजना तैयार की है.


Spread the love
और पढ़े  मैडम चला रही थी ठगी का ऑफिस: नौकरी दिलाने के नाम पर 250 से ज्यादा युवाओं को बनाया शिकार
  • Related Posts

    कुत्ते ने 1 माह की बच्ची का सिर नोचा, मौत, कपड़े धोने के लिए गई थी मां

    Spread the love

    Spread the loveमिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र के कलना गहवार गांव में शुक्रवार की सुबह नौ बजे घर के बरामदे में पत्थर पर लेटी एक महीने की मुनीता का…


    Spread the love

    अयोध्या: राम मंदिर में फिर बढ़ा सोने-चांदी का चढ़ावा, 10 दिन में मिला इतना सोना और चांदी

    Spread the love

    Spread the loveश्रीराम जन्मभूमि मंदिर में एक बार फिर सोने और चांदी के चढ़ावे में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। ट्रस्ट से जुड़े सूत्रों के अनुसार, पिछले 10 दिनों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *