हरिद्वार : बड़ी संख्या में हरकी पैड़ी और अन्य घाटों पर पहुंचे श्रद्धालु।

Spread the love

हरिद्वार में कोरोना कर्फ्यू के बीच रविवार को वीकेंड पर हरकी पैड़ी और अन्य घाटों पर लोगों की भीड़ रही। भीषण गर्मी में स्थानीय लोगों के अलावा बाहरी राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाते नजर आए। हरकी पैड़ी पर महीने भर बाद रंगत नजर आई। इससे आसपास के व्यापारियों के चेहरों पर भी रौनक दिखी। 

लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश सरकार ने 28 अप्रैल से प्रदेशभर में कोरोना कर्फ्यू लगा दिया था। एक मई से दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों पर भी प्रतिबंध कर दिया था। केवल अस्थि विसर्जन के लिए ही आने वाले लोगों को अनुमति दी जा रही थी।

ज्वालापुर के जटवाड़ा पुल घाट पर भी स्थानीय युवाओं ने गर्मी के चलते जमकर गंगा में डुबकी लगाई। रविवार को अचानक से स्नान करने वालों की उमड़ी भीड़ के चलते फिर से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।

उधर, पिछले एक माह से फूल-प्रसाद, गंगाजली, माला, सिंदूर बेचकर घर चलाने वाले छोटे-छोटे दुकानदार भी  रविवार को सामान बेचते हुए नजर आए। हरिद्वार-ऋषिकेश हाइवे पर भी हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, यूपी से आने वाले वाहनों का आवागमन रविवार को काफी रहा।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, चयनित 221 अभ्यर्थियों को CM धामी ने दिए नियुक्ति पत्र
  • Related Posts

    उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ के दर्शन, भगवान बदरीविशाल का लिया आशीवार्द, 5 करोड़ किए दान

    Spread the love

    Spread the loveउद्योगपति मुकेश अंबानी ने आज बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही मंदिर समिति के लोगों से मुलाकात…


    Spread the love

    अयोध्या: राम मंदिर के चढ़ावे में गबन की जांच के लिए पीएमओ से पहुंचे अफसर, आज पहुंचेगी एसआईटी

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर के चढ़ावे में गबन के मामले के तूल पकड़ने के बाद केंद्र भी सक्रिय हो गया है। रविवार को पीएमओ की तरफ से एक बड़े अफसर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *