हटाये गये बीएचयू अस्‍पताल के चि‍कि‍त्‍सा अधीक्षक एस के माथुर, डॉ के के गुप्‍ता संभालेंगे जि‍म्‍मेदारी

Spread the love

वाराणसी। कोविड मरीज़ों के इलाज में लगातार आ रही लापरवाही की शि‍कायत को लेकर आखि‍रकार बीएचयू कुलपति‍ ने बड़ा फैसला लेते हुए सर सुंदर लाल अस्पताल के चि‍कि‍त्‍सा अधीक्षक एसके माथुर को हटा दि‍या है। कुलपति‍ ने उनकी जगह डॉ कैलाश कुमार गुप्‍ता को सर सुंदर लाल अस्‍पताल की नयी जि‍म्‍मेदारी दी है।

बता दें कि‍ वि‍भि‍न्‍न रि‍पोर्टों से इस बात की जानकारी मि‍ल रही थी कि‍ वाराणसी में कोवि‍ड मरीजों की मौत के सबसे ज्‍यादा आंकड़े बीएचयू अस्‍पताल से सामने आ रहे हैं। साथ ही मरीजों के परि‍जन भी लगातार सर सुंदर लाल अस्‍पताल में दुर्व्‍यवस्‍थाओं को लेकर शि‍कायतें दर्ज करा रहे थे।

एक दि‍न पहले ही एडीजी कार्यालय में तैनात दारोगा ने अपनी पत्‍नी की मौत के लि‍ये बीएचयू अस्‍पताल प्रशासन को जि‍म्‍मेदार ठहराते हुए लंका थाने में लि‍खि‍त शि‍कायत भी की थी। इन सबको देखते हुए कुलपति‍ ने बड़ा फैसला लेते हुए बीएचयू अस्‍पताल के चि‍कि‍त्‍सा अधीक्षक डॉ एस के माथुर को उनके पद से हटाते हुए तत्‍काल प्रभाव से डॉ कैलाश कुमार गुप्‍ता को नया सर सुंदर लाल चि‍कि‍त्‍सालय का नया प्रभारी बना दि‍या है।


Spread the love
और पढ़े  रिटायर्ड एडिशनल कमिश्नर केशव लाल के पास मिली 100 करोड़ की संपत्ति, विजिलेंस जांच में खुलासा
  • Related Posts

    अयोध्या- “पैंथर फाइट नाइट” का भव्य आगाज़, 235 मुकाबलों से गूंजेगी रामनगरी

    Spread the love

    Spread the love   धार्मिक आस्था की नगरी अयोध्या अब खेल और मनोरंजन के क्षेत्र में भी नई पहचान गढ़ती नजर आ रही है। इसी कड़ी में पहली बार आयोजित…


    Spread the love

    शाहजहांपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प, पुतला फूंकने को लेकर हंगामा

    Spread the love

    Spread the loveअसम विधानसभा चुनाव के दौरान असम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्व सरमा द्वारा नेता प्रतिपक्ष माननीय राहुल गांधी,कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर लगातार अभद्र टिप्पणी किए जाने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *