सड़कों के चौड़ीकरण को लेकर रामनगरी में अभूतपूर्व बंदी..

Spread the love

सड़कों के चौड़ीकरण को लेकर अयोध्या के व्यापारियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। तमाम तरह से विरोध प्रदर्शनों पर भी समस्या का कोई निस्तारण न होते देख आज सड़क चौड़ीकरण के विरोध में अयोध्या धाम के व्यापारियों ने सामूहिक बंदी का ऐलान किया था।जिसको लेकर आज अयोध्या में अभूतपूर्व बंदी देखने को मिल रही हे। राम जन्म भूमि दर्शन मार्ग, हनुमानगढ़ी दर्शन मार्ग से लेकर सम्पूर्ण अयोध्या में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर चौड़ीकरण का विरोध जता रहे हैं। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों पर एक पम्पलेट चसपा कर रखा जिस पर लिखा है विस्तार नहीं विकास चाहिये।व्यापारियों द्वारा बंद प्रतिष्ठानों के कारण अयोध्या हनुमान गढ़ी,रामलला और अन्य मंदिरों में दर्शन पूजन करने आये श्रद्धालुओं को प्रसाद लेने के लिये कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।वहीं अयोध्या व्यापार मंडल के अध्यक्ष नंद कुमार गुप्ता का कहना है कि प्रशासन द्वारा विस्थापित करने का जो टेंडर निकाला गया है उसे निरस्त कर पहले हमें कहीं स्थापित किया जाय और अगर 25 सितम्बर तक यह टेंडर निरस्त नहीं किया जाता तो व्यापारी वर्ग अपने प्रतिष्ठानों को अनिश्चित काल के लिये बंद करने को मजबूर होगें।


Spread the love
और पढ़े  शाहजहांपुर में फर्जी ब्रिगेडियर- फर्जी ब्रिगेडियर बनकर घूमता था युवक, सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल
  • Related Posts

    साढ़े तीन लाख शिक्षक और कर्मचारियों को कैशलेस इलाज देने की प्रक्रिया शुरू, कर्मचारियों को देनी होगी डिटेल

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश के शिक्षकों और शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारियों के लिए बड़ी सुविधा देने की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार जल्द ही “मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस…


    Spread the love

    अयोध्या- प्रबुद्ध वर्ग के बीच पहुंची BJP, गिनाईं 12 वर्षों की उपलब्धियां

    Spread the love

    Spread the love        केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “विश्वास, विकास एवं जनकल्याण” अभियान के तहत…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *