सीबीआई की बड़ी कार्यवाही : उत्तराखंड और नोएडा के 14 स्थानों पर छापेमारी, कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद।

Spread the love

गलत तरीके से कॉलेजों की संबद्धता के मामले में सीबीआई ने शुक्रवार को एनएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के तत्कालीन कुलपति सहित 17 अन्य आरोपियों के देहरादून, श्रीनगर गढ़वाल व नोएडा में स्थिति 14 आवासीय परिसरों और कार्यालयों में छापा मारा। देहरादून में 12 और नोएडा व श्रीनगर में एक-एक जगह सीबीआई ने छापा मारा गया। कुलपति और ओएसडी के विभिन्न बैंकों में तीन लॉकरों को भी खंगाला गया, जिनसे सीबीआई ने मामले से जुड़े कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए हैं। जांच के बाद सीबीआई ने मामले में कुलपति, उनके ओएसडी, अन्य आरोपियों और छह निजी संस्थानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

सीबीआई मुख्यालय को मिली शिकायत में आरोप लगाया गया था कि तत्कालीन कुलपति की ओर से अपने ओएसडी और विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर नियमों के विपरीत विभिन्न कॉलेजों, निजी संस्थानों के संबद्धता को आगे बढ़ाकर जारी रखा। जिसके बाद मामले की जांच की गई। जांच पूरी होने के बाद शुक्रवार को सीबीआई ने तत्कालीन कुलपति गढ़वाल विश्वविद्यालय, उनके ओएसडी सहित अन्य आरोपियों के देहरादून, श्रीनगर उत्तराखंड, नोएडा के 14 आवासीय परिसरों और कार्यालयों पर एक साथ छापा मारा। सीबीआई के मुताबिक इस दौरान कुलपति और उनके ओएसडी के विभिन्न बैंकों में तीन लॉकरों को भी खंगाला गया। जिनसे सीबीआई को इस मामले से जुड़े कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी मिले। जांच पूरी होने के बाद सीबीआई ने तत्कालीन कुलपति एचएनबी विश्वविद्यालय, उनके ओएसडी सहित अन्य आरोपियों और छह निजी संस्थानों के खिलाफ छह अलग-अलग मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया हैं। मामले में सीबीआई की जांच जारी है।

और पढ़े  मानसून से पहले ही हेली सेवा का संचालन बंद, जानें अब कब से होगी शुरू

Spread the love
  • Related Posts

    भीषण गर्मी से भारत, फ्रांस, जर्मनी समेत कई देश बेहाल,क्यों बने ऐसे हालात?

    Spread the love

    Spread the love   यूरोप में गर्मी से हालत नाजुक हो गए हैं। दो महीने के अंदर इस महाद्वीप पर दूसरी बार भीषण लू (हीटवेव) का दौर आया है। आलम…


    Spread the love

    बाढ़ से हाहाकार: अब तक 22 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित, CM हिमंत ने दिए राहत-बचाव के निर्देश

    Spread the love

    Spread the loveअसम और उसके पड़ोसी राज्य अरुणाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति बन गई है। अधिकारियों ने रविवार को जानकारी दी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *