सिंचाई नहर की साफ सफाई करते वक्त हुआ हादसा 1 युवक की बहने से मौत

Spread the love

उत्तराखंड हल्द्वानी स्थित पीपलपोखरा
नहर में फंसी झाड़ियों को निकालने में बुधवार की शाम बेलदार पानी के तेज बहाव के चलते डूब गया। उसका शव घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर पड़ा मिला।
कठघरिया निवासी बेलदार तारा बिष्ट (24) हरि प्रिया बैंक्वेट हाल के समीप नहर में फंसी झाड़ियों को निकाल रहा था। इसी समय पानी का तेज बहाव आने पर वह डूब गया। स्थानीय लोगों ने बहते हुए देखकर घटना से मुखानी पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने घटनास्थल से एक किमी दूर आन सिंह रामड़ी में उसका शव बरामद किया। उसकी सांस बंद हो गई थी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पता चला है कि बेलदार की अभी शादी नहीं हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता सुभाष जोशी ने बताया कि तारा बिष्ट ठेकेदार के अधीन कार्यरत था।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- 14 महिलाओं को तीलू रौतेली और 35 को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार, CM धामी ने किया सम्मानित
  • Related Posts

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    देहरादून- शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी मुफ्त

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा मिलने जा रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *