समाजसेवी ने निजी निधि से कराया अपने बार्ड की सड़क का निर्माण।

Spread the love

जी हाँ मामला जनपद जालौन की नगर कालपी के मोहल्ला मिर्जामण्डी का है जहाँ अत्यंत सक्रिय कर्तव्यनिष्ठ समाजसेवी व रामचबूतरा बार्ड नम्बर 25 सभासद बरकत अंसारी ने पड़ोसी बार्ड की सड़क की गंभीर समस्या को देखते हुए मिर्जामण्डी बार्ड नम्बर 19 यूनुस रहमानी के मकान से नसीम के मकान तक की आर सी सी सड़क का निर्माण अपनी निजी निधि से कराकर एक मिशाल कायम की है। समाजसेवी बरकत अंसारी ज्यादा से ज्यादा कालपी की जनता की समस्याओं से रूबरू होते हुए सम्बंधित विभाग से उनका समाधान कराने का भरसक प्रयास करते हैं और आला अधिकारी की उदासीनता दिखाई देने पर स्वयं भी तन मन धन लग जाते हैं इसका जीता जगता सबूत उन्होंने अपने बार्ड की आर सी सी सड़क अपनी निजी निधि से बनवाकर दे दिया है। बरकत अंसारी ने इससे पहले भी बिजली, पानी, साफ सफाई आदि की समस्याओं को लेकर आला अधिकारियों को अवगत भी कराया है जिसका अधिकारी संज्ञान लेकर समस्या का समाधान कराते रहे हैं लेकिन आज ये बताना जरूरी है कि नगर कालपी की जनता यमुना नदी के किनारे स्थित होते हुए भी पानी की समस्या से बुरी तरह से जूझ रही है। कुछ जगहों जैसे उदनपुरा बार्ड नम्बर 23 में कुछ जगहों पर तो ये हालत हैं कि नहाना तो दूर पीने तक के लिये पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इस बाबत जलकल विभाग से लेकर नगर पालिका तक शिकायत की जा चुकी है लेकिन दोनों विभाग एक दूसरे को जिम्मेदार बताकर अपनी जिम्मेदारियों को एक दूसरे पर टालते नजर आते हैं। दोनों विभागों के अधिकारियों में तालमेल ना होने के कारण कालपी की जनता बूँद बूँद पानी के लिये तरस रही है। इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराया जाये। मुहल्ला उदनपुरा वासियों ने पानी की समस्या को लेकर जलकल विभाग व नगर पालिका कालपी को चेतावनी दी है कि पानी की समस्या का जल्द से जल्द समाधान नहीं होता है तो कालपी की जनता हाइवे पर चक्काजाम करने को मजबूर होगी।

और पढ़े  रिटायर्ड एडिशनल कमिश्नर केशव लाल के पास मिली 100 करोड़ की संपत्ति, विजिलेंस जांच में खुलासा

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- गुलाबबाड़ी परिसर में चला स्वच्छता अभियान, विधायक व महानगर अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

    Spread the love

    Spread the love       शहर के गुलाबबाड़ी परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया। इस अभियान में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं भाजपा…


    Spread the love

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *