सपा राष्ट्रीय महासचिव अवधेश प्रसाद ने भाजपा सरकार पर जमकर साधा निशाना ।

Spread the love

अयोध्या के पूर्व कैबिनेट मंत्री व सपा राष्ट्रीय महासचिव अवधेश प्रसाद ने शहर के एक स्थानीय होटल में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसान बहुत दुखी है ,आये दिन छुट्टा जानवर उनकी फसल का नुकसान कर रहे है जिससे आहत होकर किसान आत्महत्या कर रहा है।अबकी किसान भाजपा को जवाब देने का काम करेगा और अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत से समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगा और भाजपा का का पूरे प्रदेश से सफाया हो जाएगा।आज भाजपा का चुनाव जिलाधिकारी और कर्मचारी लड़ रहे है और भाजपा को जिताने का काम कर रहे हैं समाजवादी सरकार बनने पर इन अधिकारियों पर पूरी तरह से नकेल कसी जाएगी।आज योगी और मोदी की रैलियों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और बेरोजगार युवा उनकी रैलियों का विरोध कर रहे है। किसानो की फसल सांडो से बचाने के लिए, कमर तोड़ बढ़ती हुई महंगाई पर रोक लगाने के लिए, समाजवादी सरकार में कराए गए एवं बंद पड़े विकास कार्यों को शुरू कराने के लिए, यूपी टीईटी एवं तमाम प्रतियोगी परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक कर के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के लिए, इन सभी बातों को देखते हुए आगामी 28 दिसंबर को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व किसान तहसील मिल्कीपुर में इकट्ठा होकर विशाल धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराएंगे।


Spread the love
और पढ़े  मुनाफे का सपना दिखाकर सेवानिवृत्त नेवी अफसर से ठगे 2.23 करोड़, अवैध एप के जाल में फंसे बुजुर्ग
  • Related Posts

    कुत्ते ने 1 माह की बच्ची का सिर नोचा, मौत, कपड़े धोने के लिए गई थी मां

    Spread the love

    Spread the loveमिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र के कलना गहवार गांव में शुक्रवार की सुबह नौ बजे घर के बरामदे में पत्थर पर लेटी एक महीने की मुनीता का…


    Spread the love

    अयोध्या: राम मंदिर में फिर बढ़ा सोने-चांदी का चढ़ावा, 10 दिन में मिला इतना सोना और चांदी

    Spread the love

    Spread the loveश्रीराम जन्मभूमि मंदिर में एक बार फिर सोने और चांदी के चढ़ावे में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। ट्रस्ट से जुड़े सूत्रों के अनुसार, पिछले 10 दिनों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *