शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मिटने वालों का यही बाकी निशा होगा ।।

Spread the love

शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले… वतन पर मिटने वालों का यही बाकी निशा होगा… जी हां ऐसा ही मेला कल शाम देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत सहित उन सभी शहीदों की याद में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा आहूत किया गया … आशीर्वाद वाटिका डोईवाला में आयोजित “एक शाम शहीदों के नाम”कार्यक्रम मे देश के अलग-अलग हिस्से से आए राष्ट्रभक्ति और वीर रस के कवियों ने अपनी कविताओं से ऐसा समा बांधा कि पूरा हॉल देशभक्ति मे डूब गया .. पूर्व सैनिकों, महिलाओं और युवाओं से खचाखच भरे हॉल में हिंदुस्तान की सेना और अमर शहीदों की याद में जयकारे लगने लगे देश के प्रसिद्ध वीर रस के कवि हरिओम पवार सहित मंच पर मौजूद सभी कवियों ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की धरती पर काव्य पाठ करने का सौभाग्य हर किसी को नसीब नहीं होता लखनऊ के युवा कवि प्रख्यात मिश्रा ने वीर रस की कविताओं से मौजूद दर्शकों को जोश और जुनून से भर दिया तो वही डॉ हरिओम पवार की सैनिकों के शहीद होने पर उनकी शहादत और वीरांगनाओं को सेल्यूट करती कविता …जब गीली मेहंदी रोई होगी छुप के घर के कोने में… ताजा काजल छूटा होगा चुपके -चुपके रोने में सुनकर हॉल में मौजूद दर्शक भावना में बहने लगे… डॉक्टर हरिओम पवार नेकहा कि मैंने 30 साल लाल किले पर काव्य पाठ किया है मगर उन 30 सालों को मैं आज की शाम पर न्योछावर करता हूं और शुक्रिया अदा करता हूं उत्तराखंड के पूर्व यशस्वी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का जिन्होंने अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर देश के प्रथम सीडियस जनरल बिपिन रावत सहित देश के उन सभी रणबांकुरों को याद करने का सौभाग्य दिया… कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सैनिकों और डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री की शहीदों के सम्मान में आयोजित इस तरह की पहल का दिल से स्वागत किया

और पढ़े  हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

Spread the love
  • Related Posts

    चमोली सुरंग भूस्खलन- चमोली सुरंग हादसे में राहत और बचाव कार्य जारी, घटनास्थल पर पहुंचे CM धामी,मृतकों के लिए चार-चार लाख देने की घोषणा

    Spread the love

    Spread the loveविष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए थे। इसमें…


    Spread the love

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *