वसूली कांड : परमबीर सिंह चंडीगढ़ से पहुंचे मुंबई, जांच में करूंगा सहयोग न्यायपालिका में पूरा विश्वास – परमबीर सिंह

Spread the love

कुछ दिनों से फरार चल रहे मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह गुरुवार सुबह चंडीगढ़ से मुंबई पहुंच गए हैं। पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि मैं यहां जांच में सहयोग करने आया हूं और मुझे न्यायपालिका में पूरा विश्वास है।  परमबीर सिंह को मुंबई की एक अदालत ने फरार घोषित कर दिया था। वह महाराष्ट्र में कई मामलों में वसूली के आरोपों का सामना कर रहे हैं।
सुप्रीम कोर्ट के दबाव के बाद मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने बुधवार को खुलासा किया था कि वह चंडीगढ़ में हैं और जल्द ही मुंबई जाएंगे। उन्होंने कहा था कि मेरी जान को खतरा है इसलिए मैं यहां हूं। वहीं पुलिस व कोर्ट के सामने आत्मसमर्पण के सवाल पर उन्होंने कहा था कि मैंने अभी अपने अगले कदम के बारे में निर्णय नहीं लिया है। हालांकि अब वे जांच में सहयोग करने के लिए मुंबई पहुंच गए हैं। आईपीएस अधिकारी परम बीर सिंह बुधवार शाम को टेलीग्राम में दिखे थे। हालांकि बाद में उन्होंने सोशल मैसेजिंग एप से अपना अकाउंट डिलीट कर दिया। मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से स्थानांतरण और महाराष्ट्र के तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद सिंह ने इस साल मई से काम करने की सूचना नहीं दी है।


Spread the love
और पढ़े  Karnataka CM- डीके शिवकुमार 3 जून को ले सकते हैं सीएम पद की शपथ, नई सरकार गठन को लेकर आज अहम बैठक
  • Related Posts

    शिक्षक भर्ती घोटाला- अभिषेक बनर्जी को ईडी का समन, 15 जून को पूछताछ के लिए बुलाया

    Spread the love

    Spread the love   पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम कोलकाता में अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची।…


    Spread the love

    ममता बनर्जी को लगा झटका, फिरहाद हकीम ने कोलकाता के मेयर पद से दे दिया इस्तीफा

    Spread the love

    Spread the loveतृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फिरहाद हकीम ने कोलकाता के मेयर पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया है। हालांकि, इस्तीफे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *