टोमेटो से जोमैटो परेशान :- जोमैटो ने की अपने ग्राहकों से ये अपील ।

देश भर में टमाटर की आसमान छूती कीमतें इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं। कई शहरों में तो टमाटर का दाम 150 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। बढ़ती कीमतों ने जहां लोगों को परेशान किया है वहीं फूड सप्लायर कंपनी जोमैटो भी इससे खासी प्रताड़ित नजर आ रही है। जोमेटो की ओर से ट्वीट कर कहा गया है कि टमाटर की कीमत आजकल क्रिप्टोकरेंसी से भी ज्यादा अस्थिर हो चुकी है।
जोमैटो ने अपने ट्विटर पोस्ट में टमाटर की कीमतों से होने वाली परेशानियों का जिक्र किया है। कंपनी ने ट्विटर पर उपयोगकर्ताओं से अपील की कि वे टमाटर की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते जोमैटो का साथ दें। ट्वीट कर लिखा गया कि ‘दोस्तों, यह है ‘टमाटर’ जिसकी कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और अब क्रिप्टोकरेंसी से भी ज्यादा अस्थिर हो चुकी है। इसलिए कृपया हमारे लिए 1-स्टार रिवयू न लिखें। कंपनी के इस ट्वीट से साफ है कि वो भी स्पष्ट रूप से टमाटर की कीमतों में वृद्धि के कारण अपने व्यवसाय में दिक्कतों का सामना कर रही है।

और पढ़े  कनाडा का 300 सदस्यीय व्यापार दल आज भारत आएगा: 30 साल में सबसे बड़ा मिशन, कारोबार बढ़ाने की क्या है योजना?
  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…