किसान आंदोलन का 1 साल पूरा : पीएम मोदी के कानून वापसी लेने पर मनाया जाएगा जश्न, बॉर्डर पर बढ़ी भीड़ ।

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के आह्वान पर जारी ऐतिहासिक किसान आंदोलन का शुक्रवार को एक साल पूरा हो रहा है।  पीएम की तरफ से तीनों कानूनों की वापसी की घोषणा के बाद एसकेएम ने किसानों से दिल्ली बॉर्डर्स पर पहुंचने और आंशिक जीत उत्सव मनाने का आह्वान किया था। इस अपील का बृहस्पतिवार को अच्छा खासा असर देखने को मिला। हालात को देखते हुए दिल्ली की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी है।
आलम यह था कि कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर किसानों के पहुंचने का सिलसिला सुबह से शुरू होकर देर रात तक जारी रहा। हर एक घंटे में 15 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां कुंडली बॉर्डर पर पहुंच रहे हैं। कानून वापस लिए जाने की घोषणा से किसान जोश में हैं, लेकिन एमएसपी समेत लंबित मांगों को भी नहीं भूले हैं। उनकी सरकार से उम्मीद भरी अपील है कि बाकी मांगों को जल्द ही पूरा किया जाए, ताकि वह घर लौट सकें।
संयुक्त किसान मोर्चा समन्वय समिति के सदस्य डॉ. दर्शन पाल ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों के विरोध में 26 नवंबर को  ‘दिल्ली चलो’ के आह्वान के साथ शुरू हुआ किसान आंदोलन शुक्रवार को अपने ऐतिहासिक संघर्ष का एक साल पूरा करेगा।

पुलिस फिर लगा सकती लोहे की कीलें व बैरिकेड
किसान आंदोलन के शुक्रवार को एक वर्ष पूरा होने पर व किसानों के 29 नवंबर को संसद कूच के एलान को देखते हुए दिल्ली के तीनों बॉर्डरों पर सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। दिल्ली पुलिस के सीनियर अफसर एक्शन मोड में आ गए हैं और बैठकों को दौर शुरू हो गया है। दिल्ली पुलिस टीकरी व गाजीपुर बॉर्डर पर फिर से लोहे की कीलें व बैरीकेड लगाकर सड़कों को बंद सकती है। सड़कों को बंद करने की तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है। तीनों ही बॉर्डरों पर शुक्रवार से सुरक्षा सख्त हो जाएगी। दिल्ली पुलिस के एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों ही बॉर्डरों पर सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दे दिए गए हैं। 

और पढ़े  टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: सोनीपत से अमन गिरफ्तार, केस में अब तक हो चुकीं 12 गिरफ्तारियां

टीकरी बॉर्डर पर बृहस्पतिवार रात 11 बजे संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बैठक बुलाई है। इस बैठक में सभी डीसीपी व थानाध्यक्ष रहेंगे।  शुक्रवार से जिले के सभी थानाध्यक्षों को सुरक्षा में लगा दिया गया है। सभी थानाध्यक्षों को सुरक्षा प्वाइंट बता दिए गए हैं। टिकरी बॉर्डर पर सुरक्षा के लिए बाहरी फोर्स की नौ कंपनियां तैनात की गई हैं। टिकरी बॉर्डर के अलावा घेवरा मोड़ व नांगलोई में भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।

  • Related Posts

    जालंधर: अमेरिका के जॉर्जिया में इतिहास रचने वाले पहले दस्तारधारी सिख विधायक बने जोत सिंह, अकाल तख्त ने दी बधाई

    अमेरिका में भारतीय और सिख समुदाय के लिए गर्व का एक ऐतिहासिक अवसर सामने आया है। जॉर्जिया राज्य के स्टेट हाउस के डिस्ट्रिक्ट 97 से चुनाव जीतकर जोत सिंह ने…

    मेटा के खिलाफ एफआईआर दर्ज: एनएचआरसी के आदेश पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, बाल यौन अपराध से जुड़ा है मामला

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने बताया है कि मेटा इंडिया के प्लेटफॉर्म पर बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक और यौन शोषण वाली सामग्री मिलने के मामले में…