लाॅकडाउन में व्यापारियों की समस्याओं को लेकर सांसद अजय भट्ट ने की मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से बात।

Spread the love

लॉकडाउन की वजह से व्यापारियों व उनके कर्मचारियों को आ रही आर्थिक समस्याओं और परेशानियों को लेकर *भाजपा हल्द्वानी नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल जी* ने क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद आदरणीय अजय भट्ट जी को इन समस्याओं से अवगत कराया तथा लॉकडाउन नियमावली में व्यापारियों को राहत दिलवाने की अपील की। जिसके बाद कल रात्रि आदरणीय सांसद अजय भट्ट जी ने माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड तीरथ सिंह रावत जी से व्यापारियों की समस्याओं को लेकर फोन में वार्ता की तथा व्यापारियों को आ रही परेशानियों को लेकर चिंता जाहिर करी। जिस पर मुख्यमंत्री जी ने अजय भट्ट जी को आश्वस्त किया कि उनको व्यापारियों की समस्याओं के बारे में जानकारी है और सरकार भी चाहती है कि जल्द से जल्द लॉकडाउन समाप्त हो व व्यापार सामान्य रूप से सुचारू हो सके। लेकिन कोरोना कम हुआ है पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है इसलिए यह लॉकडाउन आवश्यक था। लेकिन व्यापारियों की समस्याएं भी जायज है इस नाते उन्होंने इस बात का आश्वासन दिया कि मैं अधिकारियों को निर्देशित करूँगा कि वह चरणबद्ध तरीके से धीरे-धीरे यह लॉकडाउन खुलवाने व व्यापारियों को व्यापार करने को लेकर विचार करें व रूपरेखा बनाएं। सरकार पूरी तरह से व्यापारियों के साथ है और वह उन्हें किसी प्रकार से परेशानी नहीं होने देना चाहती।
सांसद जी से वार्ता के दौरान सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती जी व कमलेश कुमार जोशी जी भी मौजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े  बदरीनाथ धाम- राज्यपाल ने किए भगवान बदरीविशाल के दर्शन, देशवासियों की सुख, शांति के लिए की कामना
  • Related Posts

     देहरादून: सोमनाथ में PM के रोड शो में छाया दून का डमरू मंडल, प्रस्तुति से सभी का ध्यान खींचा

    Spread the love

    Spread the loveसोमनाथ अमृत महोत्सव में सोमवार को दून का भैरवनाथ डमरू मंडल छाया रहा। दून के डमरू मंडल ने न सिर्फ प्रस्तुति से सभी को अपनी ओर आकर्षित किया…


    Spread the love

    ऋषिकेश- तीर्थनगरी में 2100 से ज्यादा की बधाई नहीं ले सकेंगे किन्नर, मुंह मांगा पैसा मांगने पर था विवाद

    Spread the love

    Spread the loveनगर निगम में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कई प्रस्तावों पर मुहर लगी। तीर्थनगरी में अब शादी ब्याह, बालक के जन्म और अन्य त्योहारों पर किन्नर 2100…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *