उत्तराखंड : दीपिका पांडेय सिंह को कांग्रेस ने बनाया विधानसभा चुनाव से पहले सह प्रभारी।

अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर झारखंड की विधायक दीपिका पांडे सिंह को उत्तराखंड का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि दीपिका पांडे सह प्रभारी राजेश धर्माणी के साथ और प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के साथ उत्तराखंड कांग्रेस को मजबूत करने में अपना योगदान देंगी। राजेश धर्माणी सह प्रभारी यथावत बने रहेंगे।

दीपिका पांडे इससे पहले अखिल भारतीय युवा कांग्रेस की महासचिव रह चुकी हैं। कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, कांग्रेस महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, सोशल मीडिया प्रकोष्ठ की अध्यक्ष शिल्पी अरोड़ा, उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने दीपिका पांडे को प्रभारी नियुक्त होने पर बधाई दी है।

और पढ़े  बरेली: बिना नक्शा पास कराए बना उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या का फार्म हाउस, बीडीए कर रहा जांच
  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए।…

    अल्मोड़ा: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने किया हंगामा, पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

    प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। महिला ने आत्महत्या करने की धमकी भी…