लालकुआं : हरीश रावत पर सूफी गायक कैलाश खेर की ओर से गाए गए गाने की गायिका माया उपाध्याय ने की लॉन्चिंग।।

Spread the love

प्रदेश में गूंजा कैलाश खेर का गाना-सारा उत्तराखंड हरदा के संग
-पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर सूफी गायक कैलाश खेर की ओर से गाए गए गाने की आज लोक गायिका माया उपाध्याय ने की लॉन्चिंग
लालकुआं।
विधानसभा चुनावी समर के बीच पूरे उत्तराखंड में “हरदा” के गीतों की गूंज सुनाई दे रही है। प्रदेश में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत “हरदा” पर सूफी गायक कैलाश खेर की ओर से बनाया गया गीत “सारा उत्तराखंड हरदा के संग” गूंजने लगा। रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की सांस्कृतिक सलाहकार और लोक गायिका माया उपाध्याय ने पार्टी नगर कार्यालय में गाने की लॉन्चिंग की।
पार्टी नगर कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान माया उपाध्याय ने गाने के बारे में पूरी जानकारी। इस दौरान गाने की लॉन्चिंग करते हुए सभी को गाने की मुख्य पंक्तियों को सुनाया गया।
माया ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस और हरीश रावत की लहर है। जनता हरीश रावत जी को मुख्यमंत्री बनते देखना चाहती है। उन्होंने कहा कि अपनी विधानसभा लालकुआं में वह भारी मतों से जीत दर्ज कर रहे हैं। पूरे प्रदेश भर की विधानसभाओं के दावेदार उन्हें स्टार प्रचारक के रूप में अपने यहां देखना चाहते हैं। पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, नगर अध्यक्ष गुरदीप सिंह, हरेंद्र बोरा आदि मौजूद रहे।

गाने के बोल—
उत्तराखंड की यही पुकार,
जन जन की है यही पुकार,
हरीश रावत अबकी बार
सरल स्वभाव पहाड़ी मुस्कान प्रदेशवासियों पर छिड़कता जहान
जो कहता है करता है
वादे से नहीं मुकरता है
साफ स्वच्छ है किरदार
हरीश रावत अबकी बार
सारा उत्तराखंड हरदा के संग
है
प्रदेशवासियों में नई उमंग है
देवभूमि शेरू के पलायन
जनता का आशीर्वाद हरदा के संग है
जन जन की है यही पुकार हरीश रावत अबकी बार

और पढ़े  रामनगर- डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल ने रुकवाया, गर्जिया मंदिर का सुरक्षात्मक कार्य

Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार- टली गई अनहोनी: गंगा में बढ़े जलस्तर से फंसे 21 लोग, 10 पुरुष, सात महिला और चार बच्चों का रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveगंगा में अचानक जलस्तर बढ़ने से रविवार को सप्तऋषि घाट और कबीर कुटीर क्षेत्र में टापू पर फंसे लोगों को प्रशासन और पुलिस की तत्परता से सुरक्षित बाहर…


    Spread the love

    देहरादून- युवा कांग्रेस का जय भीम जय हिंद सम्मेलन, पहुंचे एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून में आज युवा कांग्रेस की ओर से जय भीम जय हिंद सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *