लालकुआं : भारी मतदान के लिए रावत ने जताया मतदाताओं का आभार..

Spread the love

पूर्व मुख्यमंत्री और लालकुआं से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत ने प्रदेश में सफल मतदान के लिए मतदाताओं, प्रशासन और चुनाव आयोग का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मतदाताओं ने भारी संख्या में मतदान के लिए अपनी रुचि दिखाई इससे प्रदेश में परिवर्तन अवश्यंभावी है। रावत ने कहा कि अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और रुके हुए सारे विकास कार्य शुरू होंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने सोमवार की सुबह पूजा अर्चना के बाद मतदान केंद्रों का जायजा लेना शुरू कर दिया है। रावत ने पहले तल्ली हल्द्वानी स्थित अपने कैंप ऑफिस में पूजा अर्चना की तथा उसके बाद तल्ली हल्द्वानी स्थित नागेश्वर मंदिर में जलाभिषेक किया। उसके बाद वह मतदान केंद्रों का जायजा लेने निकल पड़े। सबसे पहले उन्होंने तल्ली हल्द्वानी गौजाजाली उत्तर शिशु भारती इंटर कॉलेज में बने पोलिंग बूथों का जायजा लिया। यहां वह मतदाताओं से मिले। इसके बाद उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय गौजाजाली, धौलाखेड़ा, सूपी भगवान पुरम, हाथी खाल, मोटा हल्दू, जयपुर खीमा, जयपुर बीसा आदि मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। सुबह से शाम तक रावत ने बरेली रोड, लालकुआं, बिंदुखत्ता, गौलापार, चोरगलिया मैं विभिन्न बूंथों का जायजा लिया। इस दौरान लोगों ने कई बूंथों में मतदान प्रक्रिया धीमी होने की शिकायत मिलने पर उन्होंने चुनाव अधिकारियों से बात कर समस्या का शीघ्र निदान करने को कहा। इधर पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा ने विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग बूंथों में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी- शराबी का बेस अस्पताल में तांडव...महिलाओं की लाइन में घुसा, गालियां दी, मची अफरातफरी
  • Related Posts

    उत्तराखंड- पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का हार्ट अटैक से निधन

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट(81) का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन से कांग्रेस समेत सभी बशोक की…


    Spread the love

    बदरीनाथ धाम में चढ़ावा हेराफेरी – चढ़ावा हेराफेरी के आरोपियों की संपत्ति खंगालेगी पुलिस, गणना कक्ष में बढ़ाई गई सुरक्षा

    Spread the love

    Spread the loveबदरीनाथ धाम में चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण की जांच अब और व्यापक होती जा रही है। पुलिस टीम अब आरोपियों की चल-अचल संपत्तियों की भी जांच करेगी। यदि जांच…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *