लखीमपुर खीरी : प्रदर्शन कर रहे किसानों पर चढ़ाई कार, 4 की हुई मौत, भीड़ ने उतारा ड्राइवर को मौत के घाट….

Spread the love

लखीमपुर खीरी में रविवार को जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि यहां तिकुनिया में उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के काफिले को काला झंडा दिखा रहे किसानों पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे ने कार चढ़ा दी। इसमें चार किसानों की मौत हो गई। आक्रोशित किसानों ने अजय मिश्र के बेटे आशीष मिश्र की गाड़ी पर हमला कर दिया। किसी तरह आशीष जान बचाकर भाग गया, जबकि उसके ड्राइवर को भीड़ ने पीटकर मार डाला। मौके पर कई थानों की फोर्स लगा दी गई है।
रविवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के गांव बनवीर में कई योजनाओं के शिलान्यास का कार्यक्रम तय था। इसमें बतौर मुख्य अतिथि उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल हुए। बताया जा रहा है केशव मौर्य का हेलीकॉप्टर जिस हेलीपैड पर उतरना था, वहां सुबह से ही किसानों ने काले झंडे लेकर धरना शुरू कर दिया। काफी मनाने के बावजूद नहीं हट रहे थे। इस दौरान कई भाजपा के कार्यकर्ता भी पहुंच गए और हंगामा शुरू हो गया। आरोप है कि इसी बीच केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के बेटे की कार ने किसानों को रौंद दिया। इसमें चार किसानों की मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य किसान घायल हो गए।
किसानों का आरोप है कि वह कृषि कानूनों के खिलाफ और गृह राज्य मंत्री की किसानों के प्रति की गई टिप्पणी से आहत थे। इसके विरोध में उन्होने काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करना तय किया था। इसलिए वह तिकुनिया कस्बे से थोड़ी दूर विद्युत उपकेंद्र के आगे बैरियर के पास खड़े थे, लेकिन उन्हें सूचना मिली थी कि सांसद के गांव बनवीरपुर जाने के लिए डिप्टी सीएम का मार्ग बदल गया है।

और पढ़े  LPG: गैस किल्लत के बीच राहत भरी खबर, जिन घरों में शादियां, उन्हें मिलेंगे कॉमर्शियल सिलिंडर

किसानों ने लगाए गंभीर आरोप
इसी दौरान खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी के पुत्र आशीष मिश्रा उर्फ मोनू दो गाड़ियों से उसी रास्ते से निकले तो, किसानों ने उनकी गाड़ी को रोककर विरोध करने की कोशिश की। किसानों का आरोप है कि इस बीच सांसद पुत्र के ड्राइवर ने उन पर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे कई किसान घायल हो गए। बाद में चार किसानों की मौत हो गई। एक मृतक किसान गुरविंदर सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह बहराइच के मोहनिया गांव और दलजीत सिंह बंजारा टांडा गांव का रहने वाला था। वहीं, बजिंदर सिंह ग्राम बैरिया थाना निघासन गंभीर रूप से घायल हैं।
किसान खेल मैदान में डटे हुए
उधर, किसानों के रौंदे जाने पर भीड़ भड़क गए और उन्होंने मंत्री पुत्र की गाड़ी पर हमला कर किया और आरोपी ड्राइवर हरिओम की पिटाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि भीड़ की पिटाई में ड्राइवर की मौत हो गई है। इस दौरान सांसद पुत्र भाग निकले। बाद में किसानों ने सांसद पुत्र की दोनों गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है। किसान नेता गुरमीत सिंह रंधावा का कहना है कि जब तक प्रशासन के उच्चाधिकारी मौके पर नहीं आते हैं, तब तक किसान घटनास्थल पर बने रहेंगे। सभी किसान इस वक्त कौड़ियाला रोड पर स्थित महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज खेल मैदान में डटे हुए हैं।
एडीजी कानून व्यवस्था फौरन मौके पर पहुंचने के निर्देश
इस बीच डीजीपी मुकुल गोयल ने बताया कि इस घटना में दो किसानों के मौत की खबर है और एक घायल है। उन्होंने बताया कि वहां के मौजूदा हालात को देखते हुए एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार को फौरन मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

और पढ़े  UP-बिहार से पकड़े गए देश के 9 गद्दार- सैन्य ठिकानों की बनाते थे वीडियो, ऐसे मिलते थे 500 से लेकर 5000 रुपये

राकेश टिकैत लखीमपुर खीरी रवाना
घटना के बाद किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि लखीमपुर से सैकड़ों किसान कार्यक्रम कर वापस लौट रहे थे, तभी उन पर गाड़ी चढ़ाकर हमला किया गया, इसके बाद फायरिंग की गई। वह भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी के साथ लखीमपुर के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं, पुलिस प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सुरक्षा बढ़ा दी है। एसपी सिटी सेकंड ज्ञानेंद्र सिंह और थाना प्रभारी सचिन मलिक फोर्स के साथ किसान नेता से बात करने पहुंचे हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- बिगड़ी व्यवस्था: पेट्रोल-डीजल खत्म का नोटिस चस्पा, अवध क्षेत्र में पंपों पर जबरदस्त भीड़

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या में अफवाहों के बीच जिले में पेट्रोल-डीजल का संकट अब खुलकर सड़कों पर दिखने लगा है। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल खत्म के नोटिस चस्पा…


    Spread the love

    हरीश राणा- देश में पहली बार किसी ने पाई इच्छामृत्यु, एम्स के डॉक्टरों ने ऐसे दूर की हरीश की तकलीफ

    Spread the love

    Spread the loveअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के इंस्टीट्यूट रोटरी कैंसर अस्पताल (आईआरसीएच) के पैलिएटिव केयर वार्ड में भर्ती गाजियाबाद के हरीश राणा की आखिर 10 दिन बाद निधन हो गया।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *