लखीमपुर खीरी : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद के कार्यक्रम स्थल पर किसानों ने किया विरोध, किसानों पर चढ़ी गाड़ी, 2 की मौत ।

लखीमपुर खीरी के तिकुनियां में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद के केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के गांव बनवीर पहुंचने की खबर पर रविवार को हजारों किसानों ने तिकुनियां कूच कर दिया और महाराजा अग्रसेन खेल मैदान में बने उस हेलिपैड स्थल पर कब्जा जमा लिया, जहां डिप्टी सीएम का हेलिकॉप्टर उतरना था। लेकिन, किसानों के विरोध की सुगबुगाहट पर रविवार सुबह डिप्टी सीएम का कार्यक्रम बदल गया और सुबह साढ़े नौ बजे लखनऊ से सड़क मार्ग से चलकर दोपहर 12 बजे वह लखीमपुर पहुंचे।
उधर, तिकुनिया में नाराज किसानों ने डिप्टी सीएम के स्वागत में लगी होर्डिंग को उखाड़कर विरोध जताया। जानकारी है कि भाजपाइयों ने किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। इससे गुस्साए किसानों ने कई गाड़ियों में आग लगा दी। डीजीपी मुकुल गोयल ने बताया की इस घटना में दो किसानों के मौत की खबर है और एक घायल है। उन्होंने बताया वहां के मौजूदा हालात को देखते हुए एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार को फौरन मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

लखीमपुर खीरी में किसानों के घायल होने की सूचना के बाद किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि लखीमपुर से सैकड़ों किसान कार्यक्रम कर वापस लौट रहे थे तभी उन पर गाड़ी चढ़ाकर हमला किया गया, इसके बाद फायरिंग की गई। वह भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी के साथ लखीमपुर के लिए रवाना हो गए। वहीं पुलिस प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सुरक्षा बढ़ा दी है। एसपी सिटी सेकंड ज्ञानेंद्र सिंह और थाना प्रभारी सचिन मलिक फोर्स के साथ  किसान नेता से बात करने पहुंचे हैं।

और पढ़े  UP 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य: सीएम योगी बोले- 2017 के पहले नहीं थीं बुनियादी सुविधाएं और अवसर

बता दें कि रविवार को दोपहर दो बजे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद का तिकुनिया में हेलिकॉप्टर उतरने का कार्यक्रम था। लेकिन, इसकी सुगबुगाहट होने पर रविवार को सुबह ही पलिया, भीरा, बिजुआ, खजुरिया और संपूर्णानगर आदि जगहों से हजारों की संख्या में किसान हाथों में काला झंडा लेकर तिकुनियां पहुंच गए और महाराजा अग्रसेन खेल मैदान पर कब्जा जमा लिया। 

यहीं, पर डिप्टी सीएम का हेलिकॉप्टर उतरना था। बाइक और कारों से पहुंचे हजारों किसानों ने वहां टेंट लगा दिया और सरकार विरोधी भाषणबाजी की। इस दौरान किसानों को संभालने में पुलिस के पसीने छूट गए। आसपास के थानों की पुलिस भी वहां लगाई गई है। जबकि, तिकुनिया में तैनात भीरा एसओ अजय राय ने बताया कि उनकी ड्यूटी तिकुनिया में लगी है। फोर्स लगातार किसानों को रोकने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन, किसान मुख्य मार्गों को छोड़कर गांवों के रास्ते से तिकुनियां पहुंच गए। हर चौराहे पर वह निगरानी रख रहे हैं।

  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…