लखनऊ : उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडलीय चिकित्सालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Spread the love

आज दिनांक 12.03.22 को उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडलीय चिकित्सालय में वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा एक बहुउद्देशीय वार्षिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत मण्डल के 80 अधिकारियो की गहन चिकित्सा जाँच की गयी | इस शिविर में विशेषज्ञों द्वारा सभी का वजन , बी.एम. आई. इंडेक्स, रक्तचाप एवं ब्लड-शुगर आदि अन्य जांचो की व्यवस्था उपलब्ध थी जिससे कई अधिकारियो को प्रथम बार अपने रोगों की जानकारी हुई इस प्रकार के मरीजो को भविष्य में विशेष चिकित्सकीय देख-रेख में रखने का प्रावधान किया गया है साथ ही व्याधिग्रस्त अधिकारियो को उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए भविष्य में बरते जाने वाली सावधानियो, परहेज तथा औषधियों की जानकारी भी प्रदान की गई तथा औषधियां उपलब्ध भी कराई गई | इस अवसर पर वहाँ पर फिजीशियन, नेत्र रोग, नाक-कान-गला रोग, हड्डी रोग, महिला एवं दन्त रोग विशेषज्ञों ने अवगत कराया कि अपनी जीवन शैली में छोटे बदलाव करके भी विभिन्न गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता हैं, दैनिक दिनचर्या में व्यायाम, सुबह शाम टहलना, योग तथा खान-पान में सावधानियां बरत कर एक स्वस्थ जीवन जिया जा सकता हैं |
मंडल रेल प्रबंधक,उत्तर रेलवे, लखनऊ श्री सुरेश कुमार सपरा ने इस विषय में अवगत कराया कि स्वास्थ्य का प्रभाव हमारी कार्यशैली पर भी पड़ता है, एक स्वस्थ व्यक्ति पूरे मनोयोग से अपनी अधिकतम कार्य क्षमता का प्रदर्शन कर सकता है एवं जिसके कारण रेल कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ यथा समय सुगमतापूर्वक सम्पादित किया जा सकता है |

(रेखा शर्मा)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,
उत्तर रेलवे,लखनऊ I


Spread the love
और पढ़े  20 लाख लाख बुनकर परिवारों को बड़ी राहत देने की तैयारी में UP सरकार,इसमें मिलेगी चार गुना की छूट
  • Related Posts

    CM बनने की कामना वो भी अखिलेश यादव की..201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर आ रहे बॉबी

    Spread the love

    Spread the love समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने की मनोकामना को लेकर हरिद्वार से 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर चल रहे रेसलिंग खिलाड़ी बॉबी…


    Spread the love

    गाजियाबाद- 5000 करोड़ का घोटाला: दो कंपनियों पर लगे आरोप, ऐसे चल रहा था पूरा खेल, 10 लोगों पर केस

    Spread the love

    Spread the love कवि नगर थाने में वैदिक आयुरक्योर कंपनी और एक्सिस ई-कॉर्पोरेशन के खिलाफ पांच हजार करोड़ रुपये के बड़े घोटाले का मामला दर्ज किया गया है। अधिवक्ता महेश…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *