रोड़ी से भरा ट्राला एक कार पर पलटा, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी, दबने से तीन लोग हुए घायल

Spread the love

 

गुरुग्राम के सेक्टर-49/50 की रेडलाइट के पास रोड़ी से भरा ट्राला एक कार पर पलट गया। इससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार में चालक व अन्य सवारी दबने से गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्राला चालक भी घायल है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कार को रोड़ी के नीचे से बाहर निकाला। तीन घायलों को उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है।

सुबह करीब 6.30 बजे का मामला है। पुलिस का कहना है कि ट्राला के मालिक का पता लगाया जा रहा है। मालिक से बात करने के बाद ही पता चल सकेगा कि ट्राला को कौन चला रहा था। चालक से पूछताछ के बाद ही हादसे के कारण का पता चल सकेगा कि उसने शराब पी रखी थी या फिर ट्राला चलाते हुए झपकी आ गई थी।


Spread the love
और पढ़े  मनी लॉन्ड्रिंग तक: सांसद अविनाश रेड्डी के छह ठिकानों पर ED की रेड, करोड़ों के लेनदेन की जांच जारी
  • Related Posts

    नेपाल त्रासदी में अब तक 359 लोगों की मौत, 290 भारतीय अभी भी लापता,भारतीयों की मदद के लिए भारत सरकार ने बनाया कंट्रोल रूम

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में बुधवार को आई भयंकर त्रासदी में मृतकों का आंकड़ा 350 के पार पहुंच गया है। तिब्बत सीमा पर अचानक आई बाढ़ अपने रास्ते में सबकुछ बहाकर…


    Spread the love

    9/11 आतंकी हमला: मास्टरमाइंड के खिलाफ अमेरिका में कब से चलेगा मुकदमा? क्यूबा जेल में बंद है खालिद शेख मोहम्मद

    Spread the love

    Spread the loveएक अमेरिकी मिलिट्री जज ने 9 सितंबर 2001 के आतंकी हमले के मास्टरमाइंड खालिद शेख मोहम्मद और तीन अन्य लोगों के खिलाफ ट्रायल के लिए जून 2028 की…


    Spread the love