“रोड नही तो वोट नही” इसी नारे के साथ दर्जनों महिलाओं ने किया डीएम आवास का घेराव..

Spread the love

रोड नही तो वोट नही “इसी नारे के साथ दर्जनों महिलाओं ने डीएम आवास का घेराव किया. सहादतगंज के तोगपुर बुवड़ी की दर्जनों महिलाओं ने अपनी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया । महिलाओं ने की प्रमुख समस्या नाले और सड़कों के निर्माण न होने की थी.महिलाओं ने आरोप लगाया कि लगभग 20 साल से ये समस्या बनी हुई है। हमें और हमारे मोहल्ले के लोगों को आने जाने में बहुत समस्या होती है। कई बार सांसद और विधायक से भी इस समस्या के बारे में कहा गया लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है इसलिए इस बार मोहल्ले के सभी लोग चुनाव का बहिष्कार करेंगे और किसी को भी वोट नहीं देंगे.हमारे यहां कोई भी बीमार पड़ जाए तो रास्ता उबड़ खाबड़ होने की वजह से उठा कर ले जाना पड़ता है । मोहल्ले के पार्षद से कई बार शिकायत की गई लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। सड़कों पर पानी भरने की वजह से कभी भी कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है। इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया तो हार कर हम जिलाअधिकारी से इसकी शिकायत करने आए हैं। और जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया है कि इसकी जांच करा कर समस्या का समाधान किया जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  टिहरी: नौकरी से निकाले जाने पर आक्रोशित हुआ कर्मचारी, BSNL टावर पर चढ़ा, मची अफरा तफरी
  • Related Posts

    उत्तराखंड- नगरासू गुरुद्वारे में गतिरोध बरकरार,भोजन लेने आए निहंग ने ध्यान भटकाने के लिए की पत्थरबाजी, तीन छत से उतरे, 4 अब भी डटे

    Spread the love

    Spread the loveनगरासू स्थित दमदमा साहिब गुरुद्वारे में तीन दिन से चल रहा गतिरोध धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ता दिख रहा है। गुरुद्वारे की तीसरी और चौथी मंजिल पर डटे…


    Spread the love

    हरिद्वार- निहंग विवाद पर बोले CM धामी: सबका सम्मान करना उत्तराखंड की संस्कृति, नहीं करने देंगे खिलवाड़

    Spread the love

    Spread the loveहरिपुर कला स्थित हरि सेवा आश्रम में आयोजित संत सम्मेलन में पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड की संस्कृति है कि जो इस देवभूमि…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *