रुड़की : सचिन पायलट ने किया वार बोले- उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बदलने से नहीं धुलेंगे भाजपा के पाप ।

Spread the love

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने से भाजपा के पाप धुलने वाले नहीं हैं। पिछले चार वर्षों में भाजपा की सरकार ने जनता को ठगने का कार्य किया है। कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस संयुक्त नेतृत्व में चुनाव लड़कर सरकार बनाएगी

मंगलवार को विधायक काजी निजामुद्दीन के आवास पर पहुंचे सचिन पायलट ने यह बात कही। साथ ही उनकी माता के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 2022 में विधानसभा के चुनाव होने हैं।

चुनाव से कुछ समय पहले ही देवभूमि उत्तराखंड में भाजपा ने अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए मुख्यमंत्री को बदला है। मुख्यमंत्री बदलने से उसके पाप धुलने वाले नहीं है। कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी एकजुट है और कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर रहे हैं। इस दौरान चौधरी इस्लाम, प्रद्युम्न अग्रवाल, फरमान खान, गय्यूर आलम, विनीत आर्य, राजा कुरैशी, इस्लाम अंसारी, डॉ. शराफत अंसारी, नवाज काजमी व वीरेंद्र जाती आदि मौजूद थे।


Spread the love
और पढ़े  ऋषिकेश AIIMS: पहाड़ की नारी, देश की शक्ति कार्यक्रम का आयोजन, CM धामी ने वर्चुअली शुभकामनाएं दीं
  • Related Posts

    हरिद्वार- रफ्तार पकड़ेंगे हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य, CM ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love   हरिद्वार कुंभ मेला में होने वाले निर्माण कार्याें के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़। इसके अलावा…


    Spread the love

    फरसा वाले बाबा- हाथ में 15 किलो का हथियार, रात में निकलते थे गोतस्करों को पकड़ने, कई बार हुए जानलेवा हमले

    Spread the love

    Spread the loveहाथ में 15 किलो का फरसा, रात में सड़कों पर गश्त और गो तस्करी के खिलाफ सख्त तेवर, यही पहचान थी चंद्रशेखर बाबा की, जिन्हें पूरा ब्रज क्षेत्र…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *