रुड़की- नदी में नहाने गए 13 साल के बच्चे को मगरमच्छ ने मार डाला, शरीर पर दांत से काटने के मिले निशान

Spread the love

क्षेत्र के ग्राम बंजारेवाला में नदी में नहाने गए किशोर पर मगरमच्छ ने हमला बोल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को किशोर का शव नदी में उतराता मिला। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि वन विभाग के अधिकारी मगरमच्छ के हमले की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। वहीं पोस्टमार्टम के लिए लाए गए किशोर के शव की जांच मगरमच्छ के हमले की बात स्पष्ट हुई है।

ग्राम बंजारेवाला निवासी राजा (13) पुत्र प्रमोद बृहस्पतिवार शाम से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। शुक्रवार सुबह नदी में उसकी साइकिल व कपड़े पड़े मिले जिससे अनहोनी की आशंका और गहरा गई। इसके बाद ग्रामीणों ने नदी में खोजबीन शुरू की। वहां कुछ देर बाद बालक का शव बरामद कर लिया गया।

 

सूचना मिलने पर बुग्गावाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर रुड़की सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, वन विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। रुड़की सिविल अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक बालक के शरीर पर 8 से 10 जगह पर मगरमच्छ के काटने के निशान हैं। एक तरफ का आधा कान भी कटा हुआ है।

खानपुर वन रेंज अधिकारी प्रियांशु पांडे ने बताया कि शव पानी में उतराता हुआ मिला है। फिलहाल मगरमच्छ की कोई गतिविधि सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

और पढ़े  रामनगर- टैक्सी चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, टेंपो में शव लेकर कोतवाली पहुंचे आक्रोशित परिजन

Spread the love
  • Related Posts

    भीमताल- ओखलकांडा में भीषण सड़क हादसा: कैंटर खाई में पलटा, 1 की मौत, सहायक कृषि अधिकारी सहित तीन घायल

    Spread the love

    Spread the loveभीमताल के ओखलकांडा में सोमवार दोपहर 1.30 बजे एक कृषि विभाग के उपकरण लेकर आ रहा कैंटर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा पलटा। कैंटर के खाई में…


    Spread the love

    अल्मोड़ा Accident: कोसी के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, एक की मौत, दो घायल

    Spread the love

    Spread the loveअल्मोड़ा में कोसी के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 80 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग…


    Spread the love