राहुल गांधी मिलने पहुंचे सामूहिक दुष्कर्म लडकी के पीड़ित परिवार से, गाड़ी में बिठा कर करी बात..

Spread the love

दिल्ली कैंट के नांगल गांव में सामूहिक दुष्कर्म के बाद नौ साल की बच्ची की हत्या कर शव का अंतिम संस्कार करने का मामला तूल पकड़ लिया है। मंगलवार को जहां पीड़ित बच्ची के परिजनों से मिलने के लिए कई पार्टी के नेता वहां पहुंचे, वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार सुबह ही पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार के लोगों को अपनी ही गाड़ी में बिठाकर बात की। यह मुलाकात दस मिनट से भी ज्यादा समय की रही। परिवार से मिलने के बाद राहुल गांधी ने कहा, मैंने परिवार से बात की और उन्हें सिर्फ न्याय चाहिए और कुछ नहीं। वह कह रहे हैं कि उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है, उनकी मदद की जानी चाहिए। हम वह करेंगे। मैंने उन्हें बताया है कि मैं उनके साथ खड़ा हूं। राहुल गांधी तब तक उनके साथ खड़ा है जब तक कि उन्हें न्याय नहीं मिल जाता।


Spread the love
और पढ़े  SC- संसद में महिला आरक्षण पर सुप्रीमकोर्ट में सुनवाई आज, तुरंत लागू करने की मांग हुई तेज
  • Related Posts

    दिल्ली- बड़ी वारदात: प्रधानमंत्री आवास के पास व्यापारी के घर नौकर ने की लूटपाट, ले गया 32 लाख के जेवर

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री आवास से कुछ दूरी पर एक व्यापारी के घर में सनसनीखेज लूटपाट हुई है। यह घटना 187 गोल्फ लिंक सड़क पर सामने आई है। बताया जा रहा…


    Spread the love

    Delhi-NCR: दिल्ली समेत आस-पास के शहरों में धूल भरी आंधी के बाद बारिश

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली-एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली। बीते कई दिनों से सूरज की तपिश अपना कहर बरपा रही थी, लेकिन शुक्रवार को इस पर ब्रेक लग…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *