राष्ट्रवाद का संदेश भी जन-जन तक तक पहुंचेगा ।

Spread the love

नागरिकों के बीच सरकार का रिपोर्ट कार्ड ले जाकर उनका भरोसा हासिल करने और जनता के विश्वास का रंग गाढ़ा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी रविवार से समूचे उत्तर प्रदेश में अपने छह संगठन क्षेत्रों से जन विश्वास यात्राएं निकालेगी। सभी विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरने वाली इन यात्राओं के जरिए सांस्कृतिक विरासत की महत्ता उकेरने के साथ राष्ट्रवाद का संदेश भी जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। साथ ही हिंदुत्व के मुद्दों को और धार देने के लिए एजेंडें में शामिल धार्मिक स्थानों का चयन भी यात्राओं के रोड मैप में किया गया है। ऋषि मुनियों और क्रांतिकारियों की धरा से यात्रा निकाल कर राष्ट्रभक्ति के तापमान को बढ़ाए रखने का काम किया जाएगा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के दिग्गज नेता इन यात्राओं का शुभारंभ करेंगे। यात्राओं की शुरुआत जनसभा से होगी। इन यात्राओं के जरिये प्रदेश के सभी हिस्सों और विधान सभा क्षेत्रों के लोगों तक पहुंचने की कोशिश होगी। यात्राओं के जरिये संगठन के कामकाज और पार्टी के संभावित उम्मीदवारों का दमखम भी परखा जाएगा। यात्राओं के लिए स्थानों का चयन भी सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के एजेंडा को ध्यान में रखकर किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने रविवार को सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि पहली जन विश्वास यात्रा महाराजा सुहेलदेव राजभर और रामायण मेला के प्रणेता डा. राममनोहर लोहिया की जन्मस्थली अंबेडकरनगर से शुरू होगी जिसका शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। यात्रा शुभारंभ सभा में प्रदेश चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर भी उपस्थित रहेंगे। यात्रा अंबडेकर नगर से अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी होते हुए लखनऊ के काकोरी क्षेत्र में समाप्त होगी। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि ये विश्वास का संकट कांग्रेस, कम्युनिस्टों ने पैदा किया है. हमारा संकल्प है प्राण जाए पर वचन न जाए. उन्होंने बताया कि लोग कहते थे, जनसंघ वाले आते हैं तो 370 हटाने की बात करते हैं, हमने धारा 370 चुटकी बजाकर खत्म किया. वहीं, अब अयोध्या में मंदिर बन रहा हैं, मैं मानता हूं कोर्ट का फैसला है, पर ईश्वर को यही मंजूर था कि बीजेपी सरकार के वक्त रहते मंदिर बने. हमारा संकल्प था कि पुराने मंदिर वापस खड़े हों. जोकि ऐसा हो भी रहा है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर में जीर्णोद्धार का अगर किसी ने काम किया तो मोदी जी ने किया है. साथ ही बाबा विश्वनाथ काशी में मंदिर देखकर आपकी छाती चौड़ी हो जाएगी. यह यात्रा महबूबगंज से गोसाईगंज विधानसभा में प्रवेश करेगी उसके बाद गोसाईगंज से तारुन में सभा को विधि एवं न्याय मंत्री वृजेश पाठक संबोधित करेंगे, उसके बाद रामपुर भगन में यात्रा का स्वागत कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा यात्रा मिल्कीपुर विधानसभा के इनायतनगर में सभा होगी । मिल्कीपुर बाजार में स्वागत के पश्चात यात्रा अमानीगंज बाजार पहुंचेगी उसके बाद डाक बंगला रुदौली पर सभा होगी उसके बाद लोहिया पुल से सहादत गंज चौराहे पर यात्रा के पहुंचने पर भव्य स्वागत होगा उसके बाद यह यात्रा महानगर में भ्रमण करेगी । जन विश्वास यात्रा अयोध्या में रात्रि विश्राम करेंगी उसके बाद 21 तारीख को समूह की अयोध्या विधानसभा का भ्रमण कर गोंडा की तरफ से प्रस्थान करेगी। यात्रा के संयोजक जिला उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह डिम्पल ने बताया कि यात्रा को लेकर पूरे जनपद के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है .प्रेसवार्ता में अखंड प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी डॉ रजनीश सिंह मौजूद रहे ।
*डॉ रजनीश सिंह*
जिला मीडिया प्रभारी भाजपा अयोध्या

और पढ़े  कांवड़ यात्रा की तैयारी: योगी सरकार चलाएगी अतिरिक्त बसें, निगरानी के लिए 24 घंटे एक्टिव रहेगा कंट्रोल रूम

Spread the love
  • Related Posts

    कुत्ते ने 1 माह की बच्ची का सिर नोचा, मौत, कपड़े धोने के लिए गई थी मां

    Spread the love

    Spread the loveमिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र के कलना गहवार गांव में शुक्रवार की सुबह नौ बजे घर के बरामदे में पत्थर पर लेटी एक महीने की मुनीता का…


    Spread the love

    अयोध्या: राम मंदिर में फिर बढ़ा सोने-चांदी का चढ़ावा, 10 दिन में मिला इतना सोना और चांदी

    Spread the love

    Spread the loveश्रीराम जन्मभूमि मंदिर में एक बार फिर सोने और चांदी के चढ़ावे में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। ट्रस्ट से जुड़े सूत्रों के अनुसार, पिछले 10 दिनों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *