राष्ट्रपति ट्रंप की मौजूदगी में चली गोली,पकड़ा गया हमलावर, ट्रंप बोले- सुरक्षाकर्मियों ने अच्छा काम किया

Spread the love

वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में व्हाइट हाउस डिनर के दौरान अचानक हुई गोलीबारी ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। हालात बिगड़ते ही ट्रंप को तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। बाद में ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर बताया कि प्रोटोकॉल के तहत कार्यक्रम रोका गया। उन्होंने कहा कि सभी शीर्ष नेता सुरक्षित हैं।

 

मेरी टीम को नहीं थी किसी चेतावनी की जानकारी- ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि वह यह नहीं कह सकते कि क्या वह खुद निशाने पर थे, लेकिन ऐसे हमले करने वाले लोग अक्सर अस्थिर होते हैं और उनकी हरकतों का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर सुरक्षा के लिए भारी इंतजाम थे और कई सुरक्षाकर्मी अलग-अलग जगहों पर मौजूद थे, यहां तक कि सामान्य लोगों की तरह बैठे हुए भी। ट्रंप के अनुसार, हमलावर को उन तक पहुंचने के लिए काफी दूरी तय करनी पड़ती, लेकिन सुरक्षा बलों ने पहले ही उसे रोक दिया और तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था की टीम ने बहुत तेज और प्रभावी तरीके से काम किया।

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें पहले से किसी खतरे की जानकारी थी, तो ट्रंप ने कहा कि उन्हें या उनकी टीम को कोई चेतावनी नहीं मिली थी और उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि हमलावर अब पुलिस की हिरासत में है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां उसके घर, जो कि कैलिफोर्निया में है, वहां भी जांच कर रही हैं।

और पढ़े  वीडी सतीशन बने केरल के CM: 60 साल में पहली बार पूरी कैबिनेट की शपथ, छह पार्टियों के 21 मंत्री शामिल

ट्रंप ने और क्या-क्या कहा?

ट्रंप से जब पूछा गया कि क्या अब उनकी टीम को आउटडोर यानी खुले स्थानों पर होने वाले कार्यक्रमों पर फिर से विचार करना चाहिए, तो उन्होंने कहा कि हर स्थिति में बदलाव संभव नहीं है और कई कार्यक्रमों को खुले में ही करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जिस जगह घटना हुई, वह सुरक्षित थी, लेकिन हमलावर बहुत दूर लगभग 50 गज से दौड़ता हुआ आया था। ट्रंप के अनुसार वह काफी दूरी से तेजी से आगे बढ़ रहा था, लेकिन सुरक्षा बलों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और उसे रोक लिया।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा कर्मियों की प्रतिक्रिया बहुत तेज थी और उन्होंने सही समय पर कार्रवाई की। ट्रंप ने यह भी साफ कहा कि ऐसी घटनाओं को वह बिल्कुल स्वीकार नहीं करेंगे और सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हमलावर को लेकर ट्रंप ने क्या कहा?

ट्रंप से जब पूछा गया कि ऐसी घटनाएं बार-बार उनके साथ क्यों होती हैं, तो उन्होंने कहा कि उन्होंने इस तरह की घटनाओं और हमलों (हत्या की कोशिशों) पर अध्ययन किया है। उनके अनुसार, अक्सर उन लोगों को निशाना बनाया जाता है जो बड़ा प्रभाव डालते हैं और जिनका काम ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। उन्होंने कहा कि जो लोग ज्यादा कुछ नहीं करते, उन्हें आमतौर पर कम ध्यान मिलता है, लेकिन जो बड़े बदलाव लाते हैं, उन्हें ज्यादा खतरा होता है। ट्रंप ने यह भी कहा कि वह इसे गर्व की बात नहीं मानते, लेकिन उन्होंने और उनकी टीम ने बहुत काम किया है। उन्होंने आगे कहा कि पहले अमेरिका को दुनिया में कमजोर या मजाक के रूप में देखा जाता था, लेकिन अब उनकी नीतियों के बाद देश को दुनिया का सबसे ताकतवर और प्रभावशाली देश माना जा रहा है।

और पढ़े  Firing: ट्रंप थे व्हाइट हाउस के अंदर, बाहर चलीं गोलियां, सीक्रेट सर्विस ने संदिग्ध को किया ढेर

 

ट्रंप बोले- यह कार्यक्रम अगले 30 दिनों के भीतर फिर से आयोजित किया जाएगा

उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की घटनाएं देश के सामान्य जीवन को प्रभावित नहीं कर सकतीं और ऐसे लोगों को अपने मकसद में सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को उसी समय रोक दिया गया, लेकिन उनकी इच्छा थी कि कार्यक्रम जारी रहे।

ट्रंप ने कहा कि यह कार्यक्रम अगले 30 दिनों के भीतर फिर से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि वह उस मौके पर एक मजबूत भाषण देने की तैयारी में थे, लेकिन सुरक्षा कारणों से उसे रोकना पड़ा। अब अगली बार वह एक नया और बेहतर कार्यक्रम करेंगे।

यह घटना मेरे लिए बेहद चौंकाने वाली थी- ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि यह घटना उनके लिए भी बेहद चौंकाने वाली थी। उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी मेलानिया के साथ बैठे थे, तभी अचानक एक तेज आवाज सुनाई दी। पहले उन्हें लगा कि यह कोई सामान्य आवाज है, लेकिन बाद में समझ आया कि यह गोलीबारी की आवाज थी। उन्होंने कहा कि गोली काफी दूरी से चलाई गई थी और हमलावर सुरक्षा घेरे तक नहीं पहुंच पाया था। ट्रंप ने बताया कि सीक्रेट सर्विस ने तुरंत और प्रभावी कार्रवाई करते हुए स्थिति को संभाल लिया और उन्हें तथा अन्य लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

ट्रंप के अनुसार, उनकी पत्नी मेलानिया ने भी तुरंत समझ लिया कि यह खतरे की स्थिति है। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों की तेजी और सतर्कता की सराहना करते हुए कहा कि पूरी कार्रवाई कुछ ही सेकंड में पूरी हो गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

और पढ़े  Weather: हिमाचल में भीषण गर्मी से मिल सकती है राहत, राज्य के कई भागों में इस दिन से बारिश के आसार

हमलावर के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा- टॉड ब्लैंच

अमेरिका के कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने कहा कि इस घटना में देश के दो पहलू सामने आए, एक तरफ एक व्यक्ति की हिंसक और गलत हरकत, और दूसरी तरफ कानून-व्यवस्था एजेंसियों की तेज और प्रभावी कार्रवाई। टॉड ब्लैंच ने बताया कि पुलिस, FBI और सीक्रेट सर्विस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और लोगों की जान बचाई। उन्होंने इन सभी एजेंसियों और उनके कर्मियों की सराहना की, खासकर उस अधिकारी की भी जो इस दौरान घायल हुआ।

उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच अभी जारी है और जल्द ही आरोप तय किए जाएंगे। हमलावर के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा, जिसमें गोलीबारी और अवैध हथियार रखने जैसे आरोप शामिल होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि वह खुद FBI डायरेक्टर के साथ घटनास्थल पर मौजूद थे और सभी एजेंसियां मिलकर जांच में लगी हुई हैं।टॉड ब्लैंच ने भरोसा दिलाया कि न्याय जरूर मिलेगा और दोषी को सख्त सजा दी जाएगी।


Spread the love
  • Related Posts

    पाकिस्तान के क्वेटा में आत्मघाती हमला, 10 से ज्यादा की मौत, रेलवे ट्रैक के पास हुआ जोरदार धमाका

    Spread the love

    Spread the loveपाकिस्तान के क्वेटा में एक बड़ा आत्मघाती हमला हुआ है। इस हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई है और बड़ी संख्या में लोग घायल…


    Spread the love

    गर्मी से तपा पूरा भारत: विदर्भ में पारा 47.2°C पार, तेलंगाना में लू से 16 की मौत, जानें कब से बरसेंगे बदरा

    Spread the love

    Spread the loveदेश का एक बड़ा हिस्सा इस समय भीषण गर्मी और जानलेवा लू की चपेट में है। सूरज की तपिश और झुलसाने वाली गर्म हवाओं ने जनजीवन को पूरी…


    Spread the love