रामलला के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने CM योगी के राम मंदिर वाले ट्वीट का किया समर्थन..

Spread the love

रामलला के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने CM योगी के राम मंदिर वाले ट्वीट का किया समर्थन, कही ये बड़ी बात
आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि विपक्षियों ने जो कार्य किए उससे जनमानस का नुकसान हुआ, लेकिन योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनते ही उन्होंने सुधार किया.
अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ट्वीट वह हज हाउस बनाते थे हमने राम मंदिर बनाया पर अयोध्या के साधु संतों की प्रतिक्रिया सामने आई है. राम जन्मभूमि रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने ट्वीट का समर्थन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 5 वर्ष के कार्यकाल में सर्वजन सुखाय सर्वजन हिताय रहा है. योगी के कार्यकाल में राम मंदिर का निर्माण भी हो रहा है और उनके कार्य जनता के हित व कल्याण के लिए है.
आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि विपक्षियों ने जो कार्य किए उससे जनमानस का नुकसान हुआ, लेकिन योगी आदित्यनाथ के बनते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुधार किया. इस समय भव्य और दिव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है जो सभी के सामने हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यकाल सबसे अच्छा है. ऐसे ही और जो कार्य हैं वो भी सुचारू रूप से चल रहे हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि योगी जी महराज की का जो ट्वीट है वह सराहनीय है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को एक ट्वीट करते हुए लिखा- आप सब साक्षी हैं…वे अंधेरा लाए थे, हम उजाला लाए… वे गुंडाराज लाए थे, हम कानून का राज लाए. वे अवैध तमंचों की फैक्ट्री लगवाते थे, हम डिफेंस कॉरिडोर लाए. वो हज हाउस लाए थे, हम रामलला का मंदिर लाए हैं

और पढ़े  अयोध्या- जिला न्यायाधीश, डीएम व एसएसपी ने जिला कारागार का किया संयुक्त निरीक्षण

Spread the love
  • Related Posts

    राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक शुरू: चंपत राय पहुंचे, संत हुए भावुक, बोले- रामजी दोषियों को दंड देंगे

    Spread the love

    Spread the love राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय होने के संकेत मिले हैं। बैठक में महासचिव और एक अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी के इस्तीफों पर चर्चा और फैसला हो…


    Spread the love

    ब्रेकिंग- अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से पहले मीडिया से बात करते हुए ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी 

    Spread the love

    Spread the love     रामनगरी अयोध्या मे राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से पहले मीडिया से बात करते हुए ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने कहा, “मैं बैठक…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *