रामनगर : अमिता लोहनी ने भटकती हुई युवती को मिलाया परिजनों से..

Spread the love

राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी और कोतवाली पुलिस ने रामनगर पहुँची युवती को परिजनों के पास पहुँचाया।राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी ने बताया कि गुरुवार की रात ग्राम पुछड़ी क्षेत्र में भटकती हुई एक युवती दिखाई दी।सूचना पर राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी और कोतवाली पुलिस पहुँची।कोतवाली लाकर अमिता लोहनी व प्रभारी एसएसआई हरेन्द्र सिंह नेगी ने युवती से उसके घर के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह मूलरूप से कलकत्ता की रहने वाली है और उसके माता पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी हैं।बताया कि वह खटीमा में अपनी मौसी लक्ष्मी देवी के यहां रहती थीं उसने बताया कि उसकी मौसी उसके साथ मारपीट करती थीं इसलिए वह भागकर रामनगर पहुँच गयीं।बताया कि वह पुछड़ी क्षेत्र में किसी महिला के पास रह रही थीं।हरेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि शुक्रवार को उसके परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया है।महिला के परिजनों ने राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी और प्रभारी एसएसआई हरेन्द्र सिंह नेगी का आभार व्यक्त किया।


Spread the love
और पढ़े  मोटाहल्दू- पेट दर्द के बाद 12 वर्षीय मासूम की उपचार के दौरान मौत, तेजी से फैल रही बीमारियां।
  • Related Posts

    देहरादून: CM धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं, जनसेवा में योगदान देने की भी अपील

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री  धामी ने बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से पत्र लिखकर उन्हें शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री धामी ने पत्र में कहा…


    Spread the love

    उत्तरकाशी: पीरुल प्लांट में लगी आग, दमकल के 2 वाहन मौके पर पहुंचे, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरकाशी डुंडा विकासखंड के ग्राम चकोन में महावीर गंगाडी के पीरुल प्लांट में आग लग गई। फायर सर्विस की दो गाड़ी सहित टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *