पौड़ी में पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को लगा विशेष शिविर

पूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं एवं उनके आश्रितों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए गुरुवार को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, पौड़ी परिसर में विशेष शिविर आयोजित किया गया। अभिलेख कार्यालय, बंगाल अभियंता समूह की ओर से आयोजित शिविर में वरिष्ठ अभिलेख अधिकारी कर्नल कुलदीप सिंह की मौजूदगी में पूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं एवं उनके आश्रितों की समस्याएं सुनी गईं तथा उनके प्रकरणों के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की गयी।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर करन सिंह रावत ने बताया कि शिविर में पेंशन सहित पूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं एवं उनके आश्रितों से संबंधित विभिन्न प्रकरणों का निराकरण किया गया। संबंधित मामलों के आवश्यक दस्तावेज एकत्र कर आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित अभिलेख कार्यालयों को भेजे गए। उन्होंने बताया कि शिविर में मुख्य रूप से पेंशन संबंधी प्रकरणों का समाधान किया गया, जबकि अन्य मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित अभिलेख कार्यालयों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई की गई।

शिविर में कुल 68 लाभार्थी पहुंचे, जिनमें 42 पूर्व सैनिक, 23 पूर्व सैनिक विधवाएं तथा तीन पूर्व सैनिकों के आश्रित शामिल रहे। इस दौरान पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों को विभिन्न प्रक्रियाओं और प्रकरणों के संबंध में आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध करायी गयी।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने कहा कि पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान के लिए विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे शिविरों के माध्यम से संबंधित अभिलेख कार्यालयों के अधिकारियों और पूर्व सैनिकों के बीच सीधे समन्वय स्थापित होने से प्रकरणों के निस्तारण में तेजी आती है।

और पढ़े  रुद्रप्रयाग: केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक रूट पर गए पांचों ट्रैकर्स से हुआ संपर्क, सभी सुरक्षित बाहर आए

 

  • Related Posts

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…

    उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट

    भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से दिनेश आर्य को…