यूपी : शायर मुनव्वर के बढ़ बोल : योगी आदित्यनाथ दोबारा मुख्यमंत्री बने तो छोड़ दूंगा यूपी, असदुद्दीन ओवैसी को बताया ‘वोटकटवा’

Spread the love

शायर मुनव्वर राना ने शनिवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ओवैसी मुसलमानों का वोट बांटने के लिए यूपी आए हैं। मुनव्वर राना ने कहा कि ओवैसी की वजह से अगर प्रदेश में भाजपा जीती और योगी आदित्यनाथ दोबारा सीएम बने तो मैं यूपी छोड़कर कोलकाता लौट जाऊंगा। मुनव्वर राना का कहना है कि यूपी में मुसलमानों का वोट बंट जाता है।
ओवैसी यूपी आकर यहां के मुसलमानों को बरगला रहे हैं। इस तरह वह मुसलमानों के वोट बैंक को बांटकर भाजपा की मदद कर रहे हैं। ऐसे में यदि ओवैसी की मदद से प्रदेश में भाजपा जीती और योगी आदित्यनाथ दोबारा मुख्यमंत्री बन गए तो मैं यूपी छोड़कर कोलकाता वापस चला जाऊंगा।

पिछले दिनों एटीएस द्वारा राजधानी में आतंकियों की गिरफ्तारी को लेकर मुनव्वर राना ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए ये सब किया जा रहा है। भाजपा सरकार का एक ही काम है कि किसी भी तरीके से मुसलमानों को परेशान करो। चाहे वो धर्मांतरण कानून व जनसंख्या नियंत्रण कानून का मामला हो या फिर आतंकवाद के नाम पर गिरफ्तारी।
शायर मुन्नवर राना के घर में मारा था रायबरेली पुलिस ने छापा
इससे पहले एक और दो जुलाई का रात को मशहूर शायर मुन्नवर राना के लखनऊ के लालकुआं स्थित फ्लैट पर रायबरेली पुलिस ने उनके बेटे तबरेज राना की तलाश में छापा मारा था। कार्रवाई को लेकर मुन्नवर राना व उनकी बेटियों ने पुलिस पर अभद्रता के आरोप लगाए थे। 28 जून को रायबरेली में राना के बेटे तबरेज पर जानलेवा हमला हुआ था। 

और पढ़े  3.53 लाख रसोइयों को CM योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़ाने के साथ अब कैशलेस इलाज की भी सुविधा

वहीं, पुलिस ने रायबरेली में चार लोगों को गिरफ्तार कर खुलासा किया था कि तबरेज राना ने चार चाचा व चचेरे भाइयों को फंसाने के लिए खुद अपनी कार पर फायरिंग कराई थी। साजिश रचने को लेकर उसकी तलाश में ही छापा मारा गया था।

मुन्नवर राना का आरोप था कि रात में अचानक पुलिस एफआई टावर के ढींगरा अपार्टमेंट के प्रथम तल स्थित उनके फ्लैट पर पहुंची और दरवाजा पीटने लगी। इससे परिवार के लोग दहशत में आ गए। दरवाजा खोला तो आठ-दस पुलिसकर्मी धड़धड़ाते हुए घुसे और हर कमरे में तबरेज को ढूंढने लगे।
मुन्नवर राना के परिवार की महिलाओं और बच्चियों ने देर रात पुलिस के ऐसे फ्लैट में घुसने का विरोध किया। आरोप है कि जब वीडियो बनाना शुरू किया तो एक पुलिसकर्मी ने मोबाइल छीन लिया था।


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- श्री राम वल्लभा कुज में सजी फूल बगला झांकी बनी श्रद्धा, आकर्षण का केंद्र

    Spread the love

    Spread the love        जानकी घाट स्थित भारत प्रसिद्ध गी, संत परमार्थ सेवा के प्रमुख केंद्र श्री राम बाभा कुंज में विराजमान श्री सीता राम जी महाराज की…


    Spread the love

    मौसम UP का: पूरा प्रदेश बरसात की चपेट में, आज इन 29 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में मंगलवार को पूर्वी यूपी और कुछ दक्षिणी जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली। माैसम विभाग का कहना है यूपी में मानसून की सक्रियता फिलहाल 27…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *